India vs Australia: आखिरी वनडे मैच में जीत दर्ज करने के लिए विराट सेना ने बहाया जमकर पसीना, देखें तस्वीर

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के मेलबॉर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) पर खेला जाएगा.

भारतीय टीम (Photo Credit: BCCI and Twitter)

India vs Australia: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच ऑस्ट्रेलिया के मेलबॉर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) पर खेला जाएगा. इसके लिए भारतीय टीम प्रैक्टिस सेशन में जमकर पसीना भी बहा रही है. बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही इस सीरीज में 1-1 से बराबरी पर चल रही हैं. इस सीरीज का अगला मैच 18 तारीख को भारतीय समयानुसार सुबह 7.50 पर शुरू होगा. दोनों ही टीमों की नजर इस आखिरी मैच को जीतकर इस सीरीज को अपने नाम करने की कोशिश होगी.

बता दें कि जहां मेजबान टीम ने पहले वनडे मैच में भारतीय टीम को 34 रनों से करारी शिकस्त दी थी, वहीं दूसरे वनडे मैच में विराट सेना ने पलटवार करते हुए मेजबान टीम को एडिलेड ओवल के मैदान पर 6 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस जीत में कप्तान विराट कोहली ने अपने क्रिकेट कैरियर का 39वां शानदार शतक लगाया. वहीं भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की और टीम को जीत के लक्ष्य तक ले गए.

यह भी पढ़ें- India vs Australia: कप्तान विराट कोहली ने खलील अहमद की जगह इस युवा तेज गेंदबाज को दिया डेब्यू करने का मौका

वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए दूसरे वनडे मैच में जेसन बेहरेनडोर्फ, झाए रिचर्डसन, मार्कस स्टोइनिस, और ग्लेन मैक्सवेल ने क्रमशः एक-एक विकेट दर्ज किए. वहीं मेजबान टीम के तरफ से शॉन मार्श ने बेहतरीन शतक जमाया. मार्श ने इस मैच में 123 गेंदों पर 131 रनों का पारी खेली जिसमें 11 चौके और तीन छक्के शामिल रहे. उनके अलावा ग्लैन मैक्सवेल ने 48 रन बनाए. मैक्सवेल ने 37 गेंदों का सामना किया और पांच चौकों के अलावा एक छक्का मारा. मार्कस स्टोइनिस ने भी अहम 29 रनों का योगदान दिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

India vs Namibia T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और नामीबिया का प्रदर्शन, यहां देखें आकंड़ें

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नामीबिया के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को हराकर जीत के साथ किया आगाज, नाथन एलिस ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें AUS बनाम IRE मैच का स्कोरकार्ड

\