मेलबर्न हार का असर: इन तीन बड़े खिलाडियों को वनडे सीरीज में आराम दे सकते हैं ऑस्ट्रेलियाई कप्तान

आस्ट्रेलिया के आगे के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए अपने तीन मुख्य तेज गेंदबाजों पैट कमिन्स, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को भारत के खिलाफ पहले तीन एकिदवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में विश्राम दे सकता है

ऑस्ट्रलियाई क्रिकेट टीम (Photo: Getty)

मेलबर्न: आस्ट्रेलिया के आगे के व्यस्त कार्यक्रम को देखते हुए अपने तीन मुख्य तेज गेंदबाजों पैट कमिन्स, मिशेल स्टार्क और जोश हेजलवुड को भारत के खिलाफ पहले तीन एकिदवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में विश्राम दे सकता है. कमिन्स ने भारत के खिलाफ मेलबर्न में हाल में समाप्त हुए बाक्सिंग डे टेस्ट मैच में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया तथा कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि 12 जनवरी से सिडनी में शुरू होने वाली एकदिवसीय श्रृंखला के लिये टीम का चयन आस्ट्रेलिया के लिये पहेली बना हुआ है. लैंगर ने कहा कि आस्ट्रेलिया को 2019 के व्यस्त कार्यक्रम से पहले अपनी टीम को फिट और तरोताजा बनाये रखना होगा.

आस्ट्रेलिया को नये वर्ष में विश्व कप के अलावा एशेज में खेलना है और कोच ने संकेत दिये कि कमिन्स, स्टार्क और हेजलवुड को श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला से पहले भारत के खिलाफ वनडे श्रृंखला में विश्राम दिया जा सकता है. लैंगर ने ‘सिडनी मार्निंग हेरल्ड’ से कहा, ‘‘यह वास्तव में हमारे लिये बड़ी पहेली बना हुआ है कि हम अपने गेंदबाजों के कार्यभार को कैसे व्यवस्थित करें.

यह भी पढ़े: सिडनी टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस खिलाड़ी को टीम में किया शामिल

उदाहरण के लिये हम उन्हें अगले तीन वनडे में नहीं उतारें ताकि वे अगले दो टेस्ट मैचों के लिये तरोताजा रहें. ’’ उन्होंने कमिन्स के बारे में कहा, ‘‘उसने बेहतरीन खेल दिखाया. वह लाजवाब था लेकिन आगे हमसे पूछा जाएगा कि उन्हें हर मैच में क्यों नहीं खिलाया जा रहा है. लेकिन अगर आप प्रत्येक मैच में खेलते हो तो फिर आपको अगले साल विश्व कप और एशेज में भी खेलना है हम इनके लिये उन्हें तरोताजा बनाये रखना चाहते हैं.’’

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें