India vs Australia ODI Series 2019: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से दिनेश कार्तिक को बाहर करने पर भड़कें सुनील गावस्कर, बनाई खुद की टीम

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मार्च से शुरू हो रहे पांच वनडे मैचों की सीरीज में भारतीय दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किए जाने पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

सुनील गावस्कर और दिनेश कार्तिक (Photo Credits: Getty Images)

India vs Australia ODI Series 2019: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच दो मार्च से शुरू हो रहे पांच वनडे मैचों की सीरीज में भारतीय दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) को 15 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किए जाने पर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. जी हां गावसकर का मानना है कि वर्ल्ड कप के लिए दूसरे विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर ऋषभ पंत की जगह दिनेश कार्तिक को टीम में वरीयता दी जानी चाहिए. सुनील गावस्कर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए कार्तिक को टीम में नहीं शामिल किए जाने पर नाराजगी भी जताई है.

सुनील गावस्कर ने कहा, 'मेरे दिमाग में ऐसे 13 नाम हैं, जो निश्चित रूप से इंग्लैंड जाने वाली फ्लाइट में सवार होंगे जो इस प्रकार हैं- शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली, अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव.' वहीं, गावस्कर ने तेज गेंदबाज व ऑलराउंडर के तौर विजय शंकर को हार्दिक पांड्या के साथ टीम में शामिल किया है.

यह भी पढ़ें- India vs Australia 4th Test: कप्तान विराट कोहली और पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को पछाड़ चेतेश्वर पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया में रचा इतिहास

बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) की चयन समिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने शुक्रवार को वनडे के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया, जिसमें विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की जगह 21 वर्षीय युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे टीम में शामिल किया है.

ज्ञात हो कि ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत की मेजबानी में दो T20 और 5 वनडे इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेलेगी. सीरीज के दो T20 मैच विशाखापत्तनम और बेंगलुरु में 24 और 27 फरवरी को खेले जाएंगे. इसके बाद दो मार्च से 5 वनडे मैचों की सीरीज शुरू होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

Brazil President India Visit: ब्राजील के राष्ट्रपति ने की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा पर‍िषद में सुधार की मांग, भारत को स्थायी सदस्यता देने का क‍िया समर्थन

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 177 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना ने की धमाकेदार बल्लेबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\