भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: टेस्ट सीरीज से पहले इशांत शर्मा ने भरी हुंकार, कहा-हमारे लिये सबसे बड़ा मौका मगर...

आस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट श्रृंखला जीतने के सबसे सुनहरे मौके को भुनाने की तैयारी में जुटी भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने मंगलवार को चेताया कि आस्ट्रेलिया खराब दौर से जूझने के बावजूद कड़ी चुनौती पेश करने में सक्षम है

टीम इंडिया (Photo: Getty Images)

सिडनी: आस्ट्रेलिया में पहली टेस्ट श्रृंखला जीतने के सबसे सुनहरे मौके को भुनाने की तैयारी में जुटी भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा ने मंगलवार को चेताया कि आस्ट्रेलिया खराब दौर से जूझने के बावजूद कड़ी चुनौती पेश करने में सक्षम है. बार्डर गावस्कर ट्राफी छह दिसंबर को एडीलेड में पहले टेस्ट के साथ शुरू होगी. भारतीय टीम बुधवार से सिडनी क्रिकेट मैदान पर क्रिकेट आस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ चार दिवसीय अभ्यास मैच खेलेगी.  ईशांत ने कहा ,‘‘ हम इन चीजों के बारे में नहीं सोचते. सब कुछ मैच के दिन निर्भर करता है.  क्रिकेट में जो भी देश के लिये खेल रहा है, वह अच्छा ही खेलता है. नतीजा आने तक हम किसी को हलके में नहीं ले सकते.’’ उन्होंने कहा ,‘‘ हमारा लक्ष्य श्रृंखला जीतना है और हम सभी उस पर फोकस कर रहे हैं. हम व्यक्तिगत प्रदर्शन के बारे में नहीं सोच रहे. हमारा लक्ष्य आस्ट्रेलिया में श्रृंखला जीतना है , बस एक ही लक्ष्य है.’’ पिछली बार भारत को यहां 4 . 0 से पराजय झेलनी पड़ी थी. मौजूदा कप्तान विराट कोहली ने हालांकि काफी रन बनाये थे.

ईशांत ने कहा ,‘‘ अभ्यास मैच अहम है क्योंकि इससे लय बनेगी. आपको हालात के बारे में पता चलेगा क्योंकि हम लंबे समय बाद यहां खेल रहे हैं .’’ भारतीय तेज आक्रमण पर काफी जिम्मेदारी होगी जिसने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया है. कोहली और रवि शास्त्री ने बार बार मौजूदा तेज आक्रमण को भारतीय टेस्ट इतिहास का सर्वश्रेष्ठ बताया है. शर्मा ने कहा कि इससे उन पर दबाव नहीं बना बल्कि बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिली है.

यह भी पढ़े: ऋषभ पंत और पृथ्वी शॉ सोशल मीडिया पर हो रहे हैं जमकर ट्रोल, यूजर्स बोले 'बल्ला चलाईये बोलिए कम'

उन्होंने कहा ,‘‘ दबाव तो है लेकिन यह बढिया मौका भी है. तेज आक्रमण में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा है. यदि आप अच्छा नहीं खेल रहे तो बाहर बैठना पड़ सकता है.’’ ईशांत ने कहा ,‘‘ हमारे पास हर हालात में अच्छे प्रदर्शन का मौका है. हमने दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन किया. हम दबाव के बारे में नहीं सोच रहे । हम हमेशा अच्छे प्रदर्शन के बारे में सोचते हैं .’’

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, सीजन में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Mohammed Shami IPL Stats Against KKR: आईपीएल इतिहास में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मोहम्मद शमी का प्रदर्शन, घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू