India vs Australia: भारतीय कोच रवि शास्त्री ने महेंद्र सिंह धोनी लेकर कह दी बड़ी बात, जानकर आप भी हो जाएंगे खुश

भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने कहा है कि टीम में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की जगह कोई और नहीं ले सकता है इसलिए जब तक धोनी हैं हर हिंदुस्तानी को उनके खेल का लुत्फ उठाना चाहिए.

रवि शास्त्री (Photo Credit: Twitter)

India vs Australia: भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) ने कहा है कि टीम में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की जगह कोई और नहीं ले सकता है इसलिए जब तक धोनी हैं हर हिंदुस्तानी को उनके खेल का लुत्फ उठाना चाहिए. शास्त्री ने यह बात 'डेली टेलीग्राफ' को दिए साक्षात्कार में कही. शास्त्री ने साथ ही कहा कि धोनी जैसे खिलाड़ी दशकों में एक बार पैदा होते हैं.

रवि शास्त्री ने कहा,"आप उन्हें बदल नहीं सकते. उन जैसे खिलाड़ी 30-40 साल में एक बार आते हैं. यही मैं भारतीयों से कहता हूं. जब तक वह हैं उनके खेल का आनंद लो. जब वह चले जाएंगे तो एक बड़ा खालीपन होगा जिसे भरना मुश्किल होगा. मैं जानता हूं कि ऋषभ पंत हैं, लेकिन इतने लंबे समय तक खेल का दूत बनकर रहना शानदार है."

यह भी पढ़ें- India vs Australia: टीम इंडिया ने वनडे सीरीज में भी ऑस्ट्रेलिया को रौंदा, विराट के वीरों ने रचा इतिहास

बीते कुछ वर्षों से धोनी के टीम में बने रहने पर लगातार सवाल उठते रहे हैं. धोनी ने हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में लगातार तीन अर्धशतक जड़ अपने आलोचकों को करार जबाव दिया है. उनकी पारियों के दम पर ही भारत ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में द्विपक्षीय वनडे सीरीज में मात दी है.

यह भी पढ़ें- India vs Australia: आखिरी वनडे मैच में जीत दर्ज करने के लिए विराट सेना ने बहाया जमकर पसीना, देखें तस्वीर

महेंद्र सिंह धोनी इसी साल इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप टीम का अहम हिस्सा माने जा रहे हैं. शास्त्री ने कहा विकेट के पीछे से उनका योगदान शानदार रहता है. कोच के मुताबिक, "ऐसा इसलिए क्योंकि वह सही कोण से चीजें देखते हैं. वह टीम में पूजे जाते हैं. यह पूरी टीम उनके द्वारा बनाई हुई है क्योंकि वह पूरे 10 साल तक टीम के कप्तान रहे हैं. ड्रैसिंग रूम में इस तरह का अनुभव और सम्मान होना बड़ी बात है."

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश? यहां जानें पिच और मौसम का हाल