India vs Australia 4th Test: ऑस्ट्रेलियाई टीम की सधी शुरुआत, दूसरे दिन की समाप्ति पर बिना किसी नुकसान के बनाए 24 रन

भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में शुक्रवार को दूसरे दिन अपनी पहली पारी सात विकेट गंवाकर 622 रनों के विशाल स्कोर पर घोषित कर दी.

मार्कस हैरिस और उस्मान ख्वाजा (Photo Credit: Getty Images)

India vs Australia 4th Test: भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में शुक्रवार को दूसरे दिन अपनी पहली पारी सात विकेट गंवाकर 622 रनों के विशाल स्कोर पर घोषित कर दी. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर जारी इस मैच में भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत 159 रन बनाकर नाबाद रहे. भारत ने चायकाल तक छह विकेट के नुकसान पर 491 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा कर लिया था. इसके बाद तीसरे सत्र में पंत ने रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 204 रनों की शानदार दोहरी शतकीय साझेदारी कर टीम को 622 के स्कोर तक पहुंचाया.

भारतीय बल्लेबाजों द्वारा सातवें विकेट के लिए की गई यह दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है. इस सूची में पूर्व भारतीय बल्लेबाजों वीवीएस लक्ष्मण और अजय रात्रा द्वारा वेस्टइंडीज के खिलाफ 2002 में सातवें विकेट के लिए की गई 217 रनों की साझेदारी पहले स्थान पर है. इसी स्कोर पर नाथन लॉयन ने जडेजा को बोल्ड कर भारतीय टीम का सातवां विकेट गिराया और इसी स्कोर पर मेहमान टीम ने अपनी पहली पारी घोषित कर दी. पंत ने 189 गेंदें खेली और 15 चौके एवं एक छक्का लगाया, वहीं जडेजा ने 114 गेंदें खेलते हुए सात चौके और एक छक्का लगाया.

यह भी पढ़ें- India vs Australia 4th Test: हम इतिहास बदलना नही रचना चाहते हैं : विराट कोहली

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय टीम द्वारा बनाया गया यह दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है. 2004 में भारत ने इसी मैदान पर सात विकेट पर 705 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की थी. इसके अलावा पंत की पारी किसी एशियाई विकेटकीपर द्वारा उप-महाद्वीप के बाहर बनाई गई सबसे बड़ी पारी है. इससे पहले पिछले साल 2017 में वेलिंग्टन में बांग्लादेश के विकेटकीपर मुश्फिकुर रहीम ने 159 रनों की पारी ही खेली थी. लेकिन वह आउट हुए थे और पंत इसी पारी पर नाबाद लौटे.

यह भी पढ़ें- India vs Australia 4th Test: पूर्व भारतीय कप्तान को नहीं पसंद आई चौथे टेस्ट मैच में खेल रही विराट सेना, निकाली भड़ास

वहीं भारत द्वारा दिए गए 622 रनों के लक्ष्य के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने बिना किसी नुकसान के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 24 रन बना लिए हैं. ऑस्ट्रेलियाई पारी की शुरुआत करने के लिए मैदान पर आए मार्कस हैरिस ने 29 गेंद में 19 रन बनाए वहीं उस्मान ख्वाजा ने 31 गेंद में 8 रन बनाए. ऑस्ट्रेलियाई गेदबाजों की बात करें तो इस पारी में नाथन ने सबसे अधिक चार विकेट लिए, वहीं जोश हेजलवुड को दो विकेट हासिल हुए. मिशेल स्टॉर्क को एक सफलता हाथ लगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड