India vs Australia 4th Test: बारिश के कारण बाधित हुआ मैच, लंच की घोषणा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार का खेल बारिश के कारण बाधित रहा है. इस कारण पहले सत्र में एक भी गेंद नहीं फेंकी गई और भोजनकाल की घोषणा कर दी गई.

क्रिकेट ग्राउंड (Photo Credit:PTI)

India vs Australia 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार का खेल बारिश के कारण बाधित रहा है. इस कारण पहले सत्र में एक भी गेंद नहीं फेंकी गई और भोजनकाल की घोषणा कर दी गई. सिडनी क्रिकटे ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) पर जारी इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन स्टम्पस तक छह विकेट के नुकसान 236 रन बना लिए थे. पीटर हैंड्सकॉम्ब 28 और पैट कमिंस 25 नाबाद हैं.

मेजबान टीम भारत से अभी भी 386 रन पीछे है. ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत बिना किसी नुकसान के 24 रनों के साथ की और मेजबान टीम ने पहला विकेट 72 के कुल योग पर उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) के रूप में खोया. दिन के पहले सत्र में ऑस्ट्रेलिया का केवल एक विकेट ही गिरा. पहला विकेट खोने के बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी लड़खड़ा गई. लंबे समय से क्रीज पर टिके सलामी बल्लेबाज मार्कस हैरिस (Marcus Harris) को रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) ने बोल्ड करके मेजबान टीम को दूसरा झटका दिया.

यह भी पढ़ें- India vs Australia 4th Test: भारतीय टीम के लिए सिडनी टेस्ट जीतना हुआ मुश्किल, खराब रोशनी के कारण खेल रूका

हैरिस और मार्नस लाबुसचेग्ने के बीच दूसरे विकेट के लिए 56 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई. हैरिस ने अपनी पारी में 120 गेंदों का सामना कर आठ चौके मारे. शॉन मार्श ज्यादा देर तक टिक नहीं सके, उन्हें भी आठ के निजी स्कोर पर जडेजा ने पवेलियन भेजा. ऑस्ट्रेलिया के कुल योग में अभी आठ रन ही जुड़े थे कि मोहम्मद शमी ने भारत को लाबुसचेग्ने (38) के रूप में चौथी सफलता दिलाई. अजिंक्य रहाणे ने लाबुसचेग्ने का कैच लिया. इसके बाद, ट्रेविस हेड और पीटर हैंड्सकॉम्ब (Peter Handscomb) के बीच पांचवें विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी हुई.

दोनों खिलाड़ियों की बल्लेबाजी को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि ऑस्ट्रेलिया दिन की समाप्ति तक मजबूत स्थिति में रहेगा लेकिन हेड को 20 के निजी स्कोर पर कुलदीप यादव आउट करने में कामयाब रहे. हेड के बाद क्रीज पर आए कप्तान टिम पेन को भी यादव ने पांच के निजी स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. इसके बाद, हैंड्सकॉम्ब एवं पैट कमिंस के बीच सातवें विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी हुई और दिन का खेल खत्म होने से 16.3 ओवर पहले खराब रोशनी के चलते खेल रोक दिया गया.

यह भी पढ़ें- India vs Australia 4th Test: पूर्व भारतीय कप्तान को नहीं पसंद आई चौथे टेस्ट मैच में खेल रही विराट सेना, निकाली भड़ास

बाद में बारिश के चलते दिन का खेल खत्म करने की घोषणा कर दी गई. आखिरी सत्र में मेजबान टीम ने एक विकेट खोया. हैंड्सकॉम्ब 28 और कमिंस 25 रन बनाकर खेल रहे हैं. कमिंस अब तक अपनी पारी में छह चौके लगा चुके हैं जबकि हैंड्सकॉम्ब ने तीन चौके लगाए हैं. भारत की ओर से यादव ने तीन महत्वूपर्ण विकेट लिए हैं जबकि जडेजा को दो और मोहम्मद शमी को एक विकेट मिला है.

मेहमान टीम चार मैचों की इस सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है और उसके पास इतिहास रचने का शानदार मौका है. भारत अगर मैच ड्रॉ भी करा लेता है तो वह सीरीज जीत लेगा जोकि आस्ट्रेलिया में 70 साल के बाद उसकी पहली सीरीज जीत होगी.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs Scotland, T20 World Cup 2026 2nd Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड के बीच कल खेला जाएगा टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

India vs England Live Score Updates, ICC U19 World Cup 2026 Final: फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लिश गेंदबाजों को दिखाया दिन में तारे, टीम इंडिया ने इंग्लैंड के सामने रखा 412 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में यूएसए को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

\