India vs Australia 4th Test: खराब रोशनी के कारण चौथे दिन का खेल हुआ समाप्त, मेजबान टीम दूसरी पारी में 6 पर 0

सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) पर ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच जारी चौथे और अंतिम टेस्ट मैच का चौथा दिन बारिश के कारण बाधित रहा और समय से पहले ही स्टम्प्स की घोषणा कर दी गई.

विराट कोहली (Photo Credit: Getty Images)

India vs Australia 4th Test: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (Sydney Cricket Ground) पर ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच जारी चौथे और अंतिम टेस्ट मैच का चौथा दिन बारिश के कारण बाधित रहा और समय से पहले ही स्टम्प्स की घोषणा कर दी गई. हालांकि, रविवार को दूसरे सत्र में दोनों टीमों को पिच पर खेलने का मौका मिला और इस पर ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 300 रनों का स्कोर बनाया.

इसके बाद भारत ने दूसरी पारी न खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया को फॉलोऑन खेलने का मौका दिया जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए छह रन बना लिए हैं. तभी बारिश के आ जाने से आज का खेल एक बार फिर रोका गया. ऐसे में समय से पहले ही स्टम्प्स की घोषणा कर दी गई. ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा (4) और मार्कस हैरिस (2) नाबाद हैं.

यह भी पढ़ें- India vs Australia 4th Test: भारतीय कप्तान विराट कोहली का इंग्लैंड के बाद ऑस्ट्रेलिया में भी दर्शक द्वारा किया जा रहा है अपमान

इससे पहले दोनों टीमों को पहले सत्र में खेलने का मौका नहीं मिला. इस सत्र में एक भी गेंद नहीं फेंकी गई और लंच की घोषणा कर दी गई. दूसरे सत्र में ऑस्ट्रेलिया अपने पिछले दिन छह विकेट पर 236 रनों से आगे खेलने उतरी उसने अपने खाते में 64 रन जोड़ पहली पारी में 300 रन बनाए. इस पारी में टीम के लिए मार्कस हैरिस (79) ने सबसे अधिक रन बनाए. इसके अलावा, मार्नस लाबुसचाग्ने ने 38 और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 37 रनों का योगदान दिया.

भारत के लिए इस पारी में कुलदीप यादव ने सबसे अधिक पांच विकेट लिए, वहीं रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट लिए. इसके अलावा, जसप्रीत बुमराह को एक सफलता हाथ लगी. भारतीय टीम की ओर से मिले फॉलोऑन के बाद चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया टीम ने छह रन जोड़े लेकिन तीसरे सत्र का खेल दोनों टीमों के बीच बारिश के कारण शुरू नहीं हो पाया और ऐसे में स्टम्प्स की घोषणा कर दी गई.

Share Now

संबंधित खबरें

AUS vs BAN 1st Test Day 2 Live Score Update: डार्विन में ऑस्ट्रेलिया बनाम बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा हैं दूसरे दिन का खेल; यहां देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड

AUS vs BAN, 1st Test Match Day 2 Live Streaming In India: थोड़ी देर में शुरू होगा दूसरे दिन का खेल, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

AUS vs BAN 1st Test Match Day 2 Pitch Report And Weather Update: डार्विन में दूसरे दिन बांग्लादेशी बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज करेंगे पलटवार; मुकाबले से पहले यहां जानें मैरारा क्रिकेट ग्राउंड की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

AUS vs BAN, 1st Test Match Day 2 Preview: डार्विन में बांग्लादेश के गेंदबाजों ने मचाया कहर, अब ऑस्ट्रेलिया करेगी वापसी या मजबूत होगी मेजबान की पकड़? जानें मैच से पहले पिच, हेड टू हेड, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स