India vs Australia 4th Test: ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली पारी में 300 पर हुई ऑल आउट, कुलदीप यादव ने मचाया धमाल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार का खेल बारिश के कारण बाधित रहा है. इस कारण पहले सत्र में एक भी गेंद नहीं फेंकी गई और लंच की घोषणा कर दी गई.

कुलदीप यादव (Photo Credit-PTI)

India vs Australia 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार का खेल बारिश के कारण बाधित रहा है. इस कारण पहले सत्र में एक भी गेंद नहीं फेंकी गई और लंच की घोषणा कर दी गई. लंच के बाद मैदान पर कल के नाबाद बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब 28 और पैट कमिंस 25 मैदान पर उतरे. ऑस्ट्रेलिया को चौथे दिन का पहला झटका कमिंस 25 के रूप में लगा. कमिंस को भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने क्लीन बोल्ड किया. कमिंस अपने कल के स्कोर में कोई इजाफा नहीं कर सके.

इसके बाद पीटर हैंड्सकोंब 37 ने स्टार्क के साथ पारी संभालने की कोशिश की. दोनों ने आठवें विकेट के लिए 21 रन जोड़े. मगर बुमराह की एक तेज गति की इनस्विंग ने हैंड्सकोंब के होश उड़ा दिए. भारतीय तेज गेंदबाज ने कंगारू बल्लेबाज को बोल्ड करके मेजबान टीम को आठवां झटका दिया.

यह भी पढ़ें- अच्छे प्रदर्शन के बाद कुलदीप यादव करना चाहते हैं ये काम

अगले ही ओवर में कुलदीप यादव ने नाथन लियोन को फुलटॉस गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट करके टीम इंडिया को 9वीं सफलता दिलाई. लियोन खाता भी नहीं खोल सके, वहीं जोश हेजलवुड 21 को एलबीडब्ल्यू आउट कर कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को 300 पर समाप्त किया.

टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट कुलदीप यादव ने लिए. यादव ने इस श्रृंखला के पहले पारी में 5  विकेट झटके. रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट लिए. जसप्रीत बुमराह को एक सफलता मिली.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, T20 World Cup 2026 Final Live Streaming In India: न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रचना चाहेगी टीम इंडिया, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव फाइनल मुकाबले का लुफ्त

Suryakumar Yadav Stats In T20 World Cup: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में कुछ ऐसा रहा हैं सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन, यहां देखें 'मिस्टर 360' के आकंड़ें

IND vs NZ Final Match Likely Playing XI: फाइनल से पहले अभिषेक शर्मा को लेकर बड़ा सवाल, क्या मिलेगी प्लेइंग XI में जगह? न्यूजीलैंड के खिलाफ इन खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती हैं टीम इंडिया

India vs New Zealand T20I Head To Head Record: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, जानें दोनों टीमों का हेड टू हेड रिकॉर्ड

\