India vs Australia 4th ODI 2019: विराट कोहली ने जीता टॉस, लिया बल्लेबाजी का फैसला

भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने रविवार को यहां पंजाब क्रिकेट संघ आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में जारी चौथे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. पांच मैचों की सीरीज में मेजबान टीम 2-1 से आगे चल रही है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Twitter)

India vs Australia 4th ODI 2019: भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने रविवार को यहां पंजाब क्रिकेट संघ आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में जारी चौथे वनडे मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. पांच मैचों की सीरीज में मेजबान टीम 2-1 से आगे चल रही है.

विराट कोहली ने इस मैच के लिए टीम में कुल चार बदलाव किए हैं. महेंद्र सिंह धोनी, मोहम्मद शमी, अंबाती रायडू और रवींद्र जडेजा के स्थान पर ऋषभ पंत, भुवनेश्वर कुमार, लोकेश राहुल और युजवेंद्र चहल को मौका दिया गया है.

यह भी पढ़ें- India vs Australia 2nd ODI 2019: दूसरे वनडे मैच के बाद कप्तान विराट कोहली की बढ़ी मुसीबत, जानें वजह

दूसरी ओर मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं. मार्कस स्टोइनिस की जगह एश्टन टर्नर और नाथन लॉयन के स्थान पर जेसन बेहरनडोर्फ को टीम में जगह दी गई है.

टीम इस प्रकार है:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन,लोकेश राहुल, केदार जाधव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), विजय शंकर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमराह.

यह भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2019: कप्तान विराट कोहली की जगह ये खिलाड़ी कर सकते हैं नंबर तीन पर बल्लेबाजी

 ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, पीटर हैंड्सकॉम्ब, ग्लैन मैक्सवेल, शॉन मार्श, एश्टन टर्नर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), झाए रिचर्डसन, पैट कमिंस, जेसन बेहरनडोर्फ और एडम जाम्पा.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, विराट कोहली ने रचा इतिहास; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli New Milestone: विराट कोहली बने आईपीएल इतिहास में 800 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज, RCB vs GT मैच में रचा इतिहास

RBI Cancels Paytm Payments Bank Licence: भारतीय रिजर्व बैंक ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, कोर्ट में बंद करने की प्रक्रिया शुरू होगी

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 206 रनों का टारगेट, साई सुदर्शन ने खेली विस्फोटक शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड