India vs Australia 4th ODI 2019: शिखर धवन ने अपने वनडे क्रिकेट करियर का लगाया 16वां शतक, जानें टीम इंडिया का स्कोर
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चौथे वनडे मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने अपनी पिछली पारियों की विफलताओं को भुलाते हुए मोहाली में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे क्रिकेट करियर का 16वां शतक जड़ दिया है.
India vs Australia 4th ODI 2019: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी चौथे वनडे मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने अपनी पिछली पारियों की विफलताओं को भुलाते हुए मोहाली में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपने वनडे क्रिकेट करियर का 16वां शतक जड़ दिया है. जी हां धवन ने इस पारी के लिए 97 गेदों का सामना करते हुए 11 चौके और एक छक्के की मदद से 102 रन बनाकर खेल रहे हैं.
बता दें कि पिछले कुछ मैचों में विफल चल रहे दोनों भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन और रोहित शर्मा ने चौथे वनडे मैच में भी भारतीय पारी की शुरुआत की. दोनों ही बल्लेबाजों ने संभलकर खेलते हुए पारी को आगे बढ़ाया. बता दें कि फिलहाल भारतीय टीम का स्कोर 32.4 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 205 रन है. जिसमें शिखर धवन ने 102 रनों का योगदान दिया है, वहीं लोकेश राहुल 6 रन बनाकर खेल रहे हैं. बता दें कि भारतीय उपकप्तान उपकप्तान रोहित शर्मा 95 रन बनाकर आउट हुए.
पांच मैचों की वनडे सीरीज का चौथा मैच आज मोहाली (Mohali) के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जा रहा है. बता दें की आज कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. आज टीम इंडिया ने अपने प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किया है. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अंबाती रायडू की जगह केएल राहुल, मोहम्मद शमी की जगह भुवनेश्वर कुमार, एमएस धोनी की जगह ऋषभ पंत और रविंद्र जडेजा की जगह युजवेंद्र चहल को टीम में शामिल किया गया है.
वहीं मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम में दो बदलाव किया हैं. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने मार्कस स्टोइनिस की जगह एश्टन टर्नर और नाथन लायन की जगह जैसन बेहरेनडोर्फ को प्लइंग इलेवन में जगह दी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2019 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

