India vs Australia 4th ODI 2019: मैच जिताऊ पारी के लिए एश्टन टर्नर को मिला 'मैन ऑफ द मैच' अवार्ड

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली (Mohali) के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए चौथे वनडे मैच में मेहमान टीम ने रोमांचक मुकाबले में मेजबान टीम को चार विकेट से हराते हुए पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली है.

एश्टन टर्नर साथी खिलाड़ी के साथ (Photo Credits: PTI)

India vs Australia 4th ODI 2019: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मोहाली (Mohali) के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले गए चौथे वनडे मैच में मेहमान टीम ने रोमांचक मुकाबले में मेजबान टीम को चार विकेट से हराते हुए पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-2 से बराबरी कर ली है. चौथे वनडे मैच में नाबाद 84 रनों की मैच जिताऊ पारी खेलने के लिए एश्टन टर्नर (Ashton Turner) को 'मैन ऑफ द मैच' (Man of the match) का का अवार्ड दिया गया है. बता दें कि टर्नर ने मात्र 43 गेदों का सामना करते हुए पांच चौके और छ छक्के की मदद से नाबाद 84 रन बनाए.

बता दें कि आज भारतीय टीम द्वारा दिए गए 359 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पीटर हैंड्सकॉम्ब (117) रन (Peter Handscomb) के शानदार शतक के बदौलत 13 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया. हैंड्सकॉम्ब के अलावा कंगारू टीम के लिए उस्मान ख्वाजा ने 91, एश्टोन टर्नर ने नाबाद 84 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली.

यह भी पढ़ें- India vs Australia 4th ODI 2019: जसप्रीत बुमराह ने मैदान में किया कुछ ऐसा की हैरान रह गए साथी खिलाड़ी, विराट कोहली ताली बजाने के लिए हुए मजबूर, देखें वीडियो

भारतीय टीम के लिए इस मैच में जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे. जी हां बुमराह ने इस मैच में सर्वाधिक तीन विकेट लिए. बुमराह के अलावा भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने क्रमशः एक-एक विकेट लिए.

Share Now

संबंधित खबरें

Brazil President India Visit: ब्राजील के राष्ट्रपति ने की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा पर‍िषद में सुधार की मांग, भारत को स्थायी सदस्यता देने का क‍िया समर्थन

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Match Video Highlights: एडिलेड में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत, पहली बार ऑस्ट्रेलिया में जीती सीरीज; यहां देखें मैच का वीडियो हाइलाइट्स

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को 17 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd T20I Scorecard: एडिलेड में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 177 रनों का टारगेट, स्मृति मंधाना ने की धमाकेदार बल्लेबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\