India vs Australia 3rd Test: भारतीय पारी की शुरुआत करने आया यह स्टार बल्लेबाज पहले ही मैच में चोट से कराहा

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में उस वक्त प्रशंसकों में निराशा छा गई, जब एक बाउंसर ओपनर हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) की हेल्मेट पर जा लगी.

हनुमा विहारी (Photo Credit: PTI)

India vs Australia 3rd Test: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) पर खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में उस वक्त प्रशंसकों में निराशा छा गई, जब एक बाउंसर ओपनर हनुमा विहारी (Hanuma Vihari) की हेल्मेट पर जा लगी. हालांकि, हनुमा को किसी तरह की चोट नहीं आई और कुछ ही देर के मेडिकल चेकअप के बाद मैच शुरू हो गया. बता दें कि इस मैच में हनुमा विहारी पहली बार टेस्ट मैच में भारत के लिए ओपनिंग करने के लिए उतरे थे. हनुमा विहारी ने इस मैच में 66 गेदों में 8 रन बनाए.

बता दें कि यह वाकया भारतीय पारी के 13वें ओवर का है. यह ओवर पैट कमिंस (Pat Cummins) कर रहे थे. इस ओवर की तीसरी गेंद पैट कमिंस ने बाउंसर की, जिसमें हनुमा विहारी की उम्मीद से अधिक उछाल थी और वह गेंद से खुद को दूर करना चाहते थे, लेकिन कामयाब नहीं हो सके. गेंद हनुमा विहारी के हेल्मेट पर लगी, लेकिन वह बाल-बाल बच गए हैं.

यह भी पढ़ें- India vs Australia 3rd Test: वी वी एस लक्ष्मण, राहुल द्रविड़ जैसे दिग्गजों को पछाड़, कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा इतिहास

हनुमा विहारी को गेंद लगने के तुरंत बाद मेडिकल स्टाफ चेकअप के लिए मैदान पर पहुंचा और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी हनुमा के पास पहुंच गए. हालांकि, हनुमा ने किसी तरह की चोट से इनकार किया और कुछ देर के बाद मैच को शुरू कर दिया गया. यहां अच्छी बात यह रही कि गेंद हेल्मेट पर ही लगी. यदि गेंद हेल्मेट से नीचे लगती तो मामला गंभीर हो सकता था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें