जब आप सो रहे थे तब मयंक अग्रवाल ने मेलबर्न में कमाल कर दिया, एरोन फिंच समेत पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम देखकर रह गई दंग, देखें वीडियो

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) पर जारी तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टेस्ट टीम में डेब्यू करने वाले युवा सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने ऑस्ट्रेलियाई ओपनर एरोन फिंच (Aaron Finch) का शानदार कैच पकड़कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया.

टीम इंडिया (Photo: Getty Images)

India vs Australia 3rd Test: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (Melbourne Cricket Ground) पर जारी तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टेस्ट टीम में डेब्यू करने वाले युवा सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) ने ऑस्ट्रेलियाई ओपनर एरोन फिंच (Aaron Finch) का शानदार कैच पकड़कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया. तीसरे दिन की शुरुआत एरोन फिंच और मार्कस हैरिस ने की. दोनों ने मिलकर स्कोर 24 रनों तक पहुंचाया, तभी ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) ने भारत को पहली सफलता दिलाई. 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर शॉर्ट मिडविकेट पर मयंक ने फिंच का लो कैच लपका और फिंच को पवेलियन का रास्ता दिखाया.

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने दिन की शुरुआत बिना कोई विकेट गंवाए आठ रनों के साथ की थी. मार्क हैरिस 22 और एरॉन फिंच 8 की सलामी जोड़ी ने खाते में 16 रनों का इजाफा ही किया था कि ईशांत शर्मा ने फिंच को शॉर्ट मिडविकेट पर मयंक अग्रवाल के हाथों कैच करा भारत को पहली सफलता दिलाई. अच्छी लय में दिख रहे हैरिस 36 के कुल स्कोर पर जसप्रीत बुमराह की गेंद पर हुक करने के प्रयास में ईशांत को कैच देकर पवेलियन वापस हो लिए. हैरिस ने 35 गेंदों की पारी में दो चौके मारे.

मेजबान टीम ने तीसरा विकेट इनफॉर्म बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा के रूप में खोया. रवींद्र जडेजा की गेंद पर ख्वाजा शॉर्ट लेग पर खड़े मयंक के हाथों में कैच दे बैठे. ख्वाजा ने 32 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 21 रन बनाए. ख्वाजा का विकेट 53 रनों के कुल स्कोर पर गिरा. शॉन मार्श 19 और हेड 20 को जसप्रीत बुमराह ने अपना शिकार बनाया, वहीं मिशेल मार्श को रविन्द्र जडेजा ने अजिंक्य रहाणे के हाथों कैच आउट कराकर ऑस्ट्रेलिया को 6वां झटका दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs ENG Semi-Final Coincidence: जब-जब सेमीफाइनल में भारत ने इंग्लैंड को हराया, तब-तब टीम इंडिया बनी विश्व विजेता, क्या 2026 में भी दोहराएगा इतिहास?

India T20I Stats At Narendra Modi Stadium: अहमदाबाद में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत के आकंड़ों पर एक नजर

How To Book India vs New Zealand T20 World Cup 2026 Final Ticket: टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड फाइनल मैच का टिकट ऑनलाइन कैसे बुक करें? जानें प्राइस और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एंट्री डिटेल

India vs New Zealand, ICC T20 World Cup 2026 Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच फाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\