India vs Australia: बॉक्सिंग डे टेस्ट से पहले एरोन फिंच ने बयां किया अपना दर्द

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज एरोन फिंच (Aaron Finch) ने कहा कि भारत के खिलाफ पर्थ टेस्ट के दौरान चोटिल होने के बाद उन्हें लगा कि उनकी उंगली फट जाएगी.

आरोन फिंच: (Photo Credit: Getty Image)

India vs Australia 3rd Test: ऑस्ट्रेलिया (Australia) के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज एरोन फिंच (Aaron Finch) ने कहा कि भारत के खिलाफ पर्थ टेस्ट के दौरान चोटिल होने के बाद उन्हें लगा कि उनकी उंगली फट जाएगी. फिंच को बल्लेबाजी के दौरान मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) की गेंद पर दाएं हाथ की उंगली में चोट लगी थी. हालांकि, वह यहां होने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए पूरी तरह से फिट हैं. बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया का अगला मैच 26 दिसंबर से शुरू होगा. फ़िलहाल दोनों टीमें इस श्रृंखला में 1-1 से बराबर चल रही है.

'क्रिकइंफो' ने फिंच के हवाले से बताया, "चोट लगने के तुरंत बाद मुझे काफी दर्द हुआ था. मुझे ऐसा लग रहा था कि मेरी उंगली फट जाएगी, जो थोड़ा-सा हास्यास्पद भी था. ट्रेनिंग के दौरान स्टार्क की गेंद पर मुझे इसी उंगली में चोट लगी थी और फिर शमी की गेंद पर लगी."

यह भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने कप्तान विराट कोहली का उड़ाया मजाक, वीडियो देखकर हो जाएंगे आगबबूला

फिंच ने कहा, "कुछ वर्षो पहले श्रीलंका में मेरी यह उंगली टूट गई थी. इसलिए या तो मुझे गेंदों को कैच करना होगा या अपने दस्तानों के बजाय बल्ले से खेलना होगा. पर्थ में दूसरी पारी से पहले मैंने ट्रेनिंग के दौरान बल्लेबजी की और मुझे अच्छा महसूस हो रहा था. कैच करना एक अलग चीज है, मैं ट्रेनिंग के दौरान हमेशा अपनी उंगलियों पर टेप लगाता हूं. लेकिन इस बार थोड़े अधिक पैड लगाए गए हैं. मैं समझता हूं कि मेलबर्न टेस्ट से पहले यह कट जाएगा."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें