India vs Australia 3rd ODI 2019: उस्मान ख्वाजा का शानदार शतक, मेहमान टीम ने भारत के सामने रखा 314 रन का लक्ष्य
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीसरे वनडे मैच में मेहमान टीम ने सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) के शानदार शतकीय पारी के बदौलत भारत के सामने निर्धारित ओवरों में 290 रनों का लक्ष्य रखा है.
India vs Australia 3rd ODI 2019: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीसरे वनडे मैच में मेहमान टीम ने सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) के शानदार शतकीय पारी के बदौलत भारत के सामने निर्धारित ओवरों में 314 रनों का लक्ष्य रखा है. मेहमान टीम के लिए ख्वाजा के अलावा कप्तान एरॉन फिंच ने 93 रन और ग्लैन मैक्सेवल ने 47 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया. इनके अलावा शॉन मार्श ने 07, मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद 31, पीटर हैंड्सकॉम्ब 0, एलैक्स कैरी ने नाबाद 21 रनों की पारी खेली.
भारतीय टीम के लिए तीसरे वनडे मैच में कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे. जी हां कुलदीप यादव ने अपने 10 के ओवर के स्पेल में 64 रन खर्च करते हुए तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए. यादव के अलावा मोहम्मद शमी ने एक विकेट अपने नाम किया. वहीं रविंद्र जडेजा ने ग्लैन मैक्सेवल को शानदार तरीके से रन आउट किया.
यह भी पढ़ें- ICC Cricket World Cup 2019 Schedule: जानिए आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 का टाइम टेबल और पूरा शेड्यूल
बता दें कि आज का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के लिए 'करो या मरो' का है, क्योंकि आज मैच जीतते ही भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले लेगी.
बता दें कि भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहले वनडे मैच में 6 विकेट से करारी शिकस्त दी थी, वहीं दूसरे वनडे मैच में मेहमान टीम को अंतिम ओवर में ऑल आउट करते हुए 8 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2019 05:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

