India vs Australia 3rd ODI 2019: ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने लगाया शानदार शतक, एरॉन फिंच चूके

आज कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी की शुरुआत मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने की.

उस्मान ख्वाजा (Photo Credits: Getty Images)

India vs Australia 3rd ODI 2019: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी तीसरे वनडे मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) के शानदार शतक के बदौलत 37 ओवर की समाप्ति पर एक विकेट के नुकसान पर 232 रन बनाकर खेल रही है. बता दें कि मैदान पर उस्मान ख्वाजा 107 गेदों का सामना करते हुए 11 चौके और एक छक्के की मदद से 100 रन बनाकर खेले रहे हैं, वहीं ग्लेन मैक्सवेल 31 रन बनाकर उनका साथ दे रहें हैं. बता दें कि आज कप्तान फिंच अपने शतक से चुक गए और 93 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बनें.

आज कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. भारतीय टीम के लिए गेंदबाजी की शुरुआत मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने की. बता दें भारतीय पारी के 4.4 ओवर में गेंदबाजी के दौरान ऑस्ट्रलियाई कप्तान एरॉन फिंच की एक तेज शॉट पर मोहम्मद शमी दर्द से चीख उठे. ये बॉल उनके पैर के निचले हिस्से पर लगी, जिसके कारण यह तेज गेंदबाज मैदान पर ही दर्द से कराह उठा. बता दें कि शमी चोटिल होने के बावजूद अपने ओवर के आखिरी दो गेदों को फेके, और उसके बाद ड्रेसिंग रूम में चले गए.

यह भी पढ़ें- India vs Australia 3rd ODI 2019: कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया

बता दें कि आज का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के लिए 'करो या मरो' का है, क्योंकि आज मैच जीतते ही भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त ले लेगी. कप्तान विराट कोहली ने तीसरे वनडे मैच में भी पिछली टीम को उतारा है. वहीं दूसरी ओर नाथन कोल्टर नाइल परिवारिक कारणों के चलते ऑस्ट्रेलिया लौट गए, उनकी जगह झाय रिचर्डसन को मौका दिया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड