क्रिकेट

India vs Australia 3rd ODI 2019: कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला आज जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची (JSCA International Stadium Complex, Ranchi) में खेला जा रहा है.

India vs Australia 3rd ODI 2019: कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Twitter)

India vs Australia 3rd ODI 2019: भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. मैच का प्रसारण भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से शुरू होगा. बता दें कि भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को पहले वनडे मैच में जहां 6 विकेट से करारी शिकस्त दी थी, वहीं दूसरे वनडे मैच में मेहमान टीम को अंतिम ओवर में ऑल आउट करते हुए 8 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की थी.

वहीं मेहमान टीम की बात करें तो जिस तरह से शुरूआती दोनों मैचों में उन्होंने प्रदर्शन किया है उस लिहाज से पूरी उम्मीद है कि वह आज के मैच में भी भारत को कड़ी टक्कर देंगे. ऑस्ट्रेलिया के लिए यह मैच बेहद अहम है क्योंकि इस मैच में हार उसे सीरीज से बाहर कर देगी.

यह भी पढ़ें- India vs Australia 2nd ODI 2019: भारतीय कप्तान विराट कोहली की बेमिसाल पारी, सचिन तेंदुलकर के साथ 40 के क्लब में हुए शामिल

संभावित टीम इस प्रकार है:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप-कप्तान), शिखर धवन, अंबाती रायडू, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, लोकेश राहुल, ऋषभ पंत.

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), जेसन बेहरनडोर्फ, एलैक्स कैरी, नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, पीटर हैंड्सकॉम्ब, उस्मान ख्वाजा, नाथन लॉयन, शॉन मार्श, ग्लैन मैक्सेवल, झाए रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, मार्कस स्टोइनिस, एश्टन टर्नर, एडम जाम्पा.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2019 01:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).