India vs Australia: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का जमकर चल रहा है बल्ला, भारत के उपर मंडराया हार का खतरा

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने भारत के गेदबाजों पर अपना दबदबा बना लिया है.

टीम पेन: (Photo Credit: Facebook)

India vs Australia 2nd Test: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने भारत के गेदबाजों पर अपना दबदबा बना लिया है. जी हां इस समय मैदान पर उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) 135 गेंद में 44 रन और कप्तान टीम पेन 55 गेंद में 17 रन बनाकर खेल रहे हैं. ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और टीम पेन ने कल के स्कोर 4 विकेट पर 132 रन से आज आगे खेलना शुरू किया, और अभी तक बिना कोई छति के ऑस्ट्रेलियाई पारी को आगे बढ़ाया है.

हम आपको दें कि ऑस्ट्रेलिया का ऑप्टस स्टेडियम इस समय बल्लेबाजों के लिए किसी जंग के मैदान सरीखा साबित हो रहा है. जी हां जहां रविवार को ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज आरोन फिंच (Aaron Finch) मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) के गेंद पर चोटिल हुए, वहीं हैरिस और उस्मान ख्वाजा भी तेज गेदबाजों के सामने जूझते हुए नजर आए. ऑप्टस स्टेडियम के मिजाज को देखते हुए क्रिकेट दिग्गज अंदाजा लगा रहे हैं कि भारत को अगर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज 250 रन का टारगेट देते हैं, तो यह काफी चुनौतीपूर्ण साबित होगा.

यह भी पढ़ें- India vs Australia: कप्तान विराट कोहली ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर को पछाड़ कर किया ऐसा काम

भारतीय बल्लेबाजों की बात करें तो टीम इंडिया को एक बार फिर कप्तान विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) से काफी उमीदें होंगी. अगर दोनों बल्लेबाजों का बल्ला चला तो भारतीय टीम एक बार फिर से जीत दर्ज कर सकती है. वहीं टीम इंडिया को अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane), रिषभ पंत (Rishabh Pant), मुरली विजय (Murali Vijay), और लोकेश राहुल (K. L. Rahul) से भी काफी उमीदें रहेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Tamil Nadu Shocker: बच्चों के यौन शोषण के आरोपी दिव्यांग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, 2 नाबालिग समेत 5 गिरफ्तार

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी