India vs Australia 2nd T20 2019: कप्तान विराट कोहली और धोनी की शानदार पारी की बदौलत भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 191 रनों का लक्ष्य

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच बेंगलुरु (Bengaluru) के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेले जा रहे दूसरे T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने मेहमान टीम के सामने 191 रनों का लक्ष्य रखा है.

विराट कोहली और धोनी (Photo Credits; Getty Images)

India vs Australia 2nd T20 2019: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच बेंगलुरु (Bengaluru) के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेले जा रहे दूसरे T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने मेहमान टीम के सामने 191 रनों का लक्ष्य रखा है. भारत के लिए सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल, कप्तान विराट कोहली और धोनी ने शानदार बल्लेबाजी की. जी हां इस मैच में लोकेश राहुल 47 रन, कप्तान विराट कोहली ने 72, और धोनी ने 40 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया. इनके अलावा सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 14 रन, ऋषभ पंत ने 1 और दिनेश कार्तिक ने 8 रनों का योगदान दिया.

ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए इस मैच में नाथन कल्टर नाइल, डी आर्की शॉर्ट, पैट कमिंस और जेसन बेहेरनडोर्फ को एक-एक सफलता मिली. बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज झाए रिचर्डसन और एडम जम्पा को इस मैच में कोई सफलता नहीं मिली.

यह भी पढ़ें- पुलवामा आतंकी हमला: विराट कोहली ने शहीदों को सम्मान में भारतीय खेल सम्मान के आयोजन को किया स्थगित

बता दें कि इस मैच में विराट सेना जीत दर्ज कर सीरीज का अंत बराबरी के साथ करने की सोचेगी, तो वहीं ऑस्ट्रेलिया की कोशिश यह मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने की होगी. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में भारत को मात देते हुए सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है.

ज्ञात हो कि भारत ने बेंगलुरू के इस मैदान पर अब तक पांच T20 मैच खेले हैं जिसमें उसे तीन मैच में जीत और दो में हार मिली है. हालांकि इस मैदान पर खेले गए पिछले दो T20 मैचों में उसे जीत मिली है.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

Marathi Mandatory in Schools: महाराष्ट्र सरकार की स्कूलों पर सख्ती, कक्षा 1-10 तक मराठी पढ़ाना अनिवार्य, नियम तोड़ने पर लगेगा ₹1 लाख का जुर्माना

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी