India vs Australia 2nd T20 2019: ग्लैन मैक्सवेल के तूफान में उड़ी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से जमाया सीरीज पर कब्जा

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच बेंगलुरु (Bengaluru) के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेले गए दूसरे T20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लैन मैक्सवेल के शानदार शतक के बदौलत कंगारू टीम ने भारत को दो मैचों की T20 सीरीज में सात विकेट से रौंदते हुए सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है.

ग्लेन मैक्सवेल (Photo Credit: Getty Image)

India vs Australia 2nd T20 2019: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच बेंगलुरु (Bengaluru) के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium) में खेले गए दूसरे T20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्लैन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) के शानदार शतक के बदौलत कंगारू टीम ने भारत को दो मैचों की T20 सीरीज में सात विकेट से रौंदते हुए सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया है. मेहमान टीम के लिए सलामी बल्लेबाज डी आर्की शॉर्ट ने 40, मार्कस स्टोयनिस ने 7, कप्तान एरॉन फिंच ने 8, ग्लैन मैक्सवेल ने नाबाद 113 और पीटर हैंड्सकोम्ब ने नाबाद 20 रनों का योगदान दिया.

भारतीय टीम के लिए इस मैच में ऑलराउंडर विजय शंकर सबसे सफल गेंदबाज रहे. जी हां विजय शंकर ने अपने चार ओवर के स्पेल में 38 रन खर्च करते हुए विपक्षीय टीम के दो महत्वपूर्ण विकेट लिए. शंकर के अलावा सिद्धार्थ कौल ने इस मैच में एक विकेट अपने नाम किया.

यह भी पढ़ें- पुलवामा आतंकी हमला: विराट कोहली ने शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, रोहित शर्मा आतंकियों पर बरसे

बता दें कि आज भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरी. भारत के लिए सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल, कप्तान विराट कोहली और धोनी ने शानदार बल्लेबाजी की. जी हां इस मैच में लोकेश राहुल ने 47 रन, कप्तान विराट कोहली ने 72, और धोनी ने 40 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया. इनके अलावा सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने 14 रन, ऋषभ पंत ने 1 और दिनेश कार्तिक ने 8 रनों का योगदान दिया.

ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए इस मैच में नाथन कल्टर नाइल, डी आर्की शॉर्ट, पैट कमिंस और जेसन बेहेरनडोर्फ को एक-एक सफलता मिली. बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज झाए रिचर्डसन और एडम जम्पा को इस मैच में कोई सफलता नहीं मिली.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस