India vs Australia: भारत इतिहास रचने से तीन कदम दूर, ऑस्ट्रेलिया 189/7

शॉन मार्श 60 के अर्धशतक और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन 41 की संभली हुई बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के आखिरी दिन सोमवार को अपनी दूसरी पारी में पहले सत्र के समापन तक 7 विकेट के नुकसान पर 187 रन बना लिए हैं.

फाइल फोटो ( photo credit: Getty )

India vs Australia 1st Test: शॉन मार्श 60 के अर्धशतक और ऑस्ट्रेलियाई कप्तान टिम पेन 41 की संभली हुई बल्लेबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के आखिरी दिन सोमवार को अपनी दूसरी पारी में पहले सत्र के समापन तक 7 विकेट के नुकसान पर 189 रन बना लिए हैं. एडिलेड ओवल मैदान पर जारी मैच में भारत को अब जीत के लिए 3 और विकेट लेने हैं. आस्ट्रेलिया के लिए मैदान पर पैट कमिंस 5 और स्टार्क 1 बल्लेबाजी कर रहे  हैं. ऑस्ट्रेलिया ने चौथे दिन रविवार को चार विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाए थे. ट्रेविस हेड 14 और शॉन मार्श 60 नाबाद थे.

इसके बाद सोमवार को पांचवें और आखिरी दिन टीम की पारी को आगे बढ़ाने उतरे हेड और मार्श ने 31 रन ही जोड़े थे और टीम को 115 के स्कोर पर पहुंचाया था कि इसी स्कोर पर इशांत शर्मा ने मेजबान टीम को दिन का पहला झटका दिया. आस्ट्रेलिया के लिए पहली पारी में अर्धशतक लगाने वाले हेड इस बार अधिक देर तक मैदान पर नहीं टिक पाए और इशांत की गेंद पर अजिंक्य रहाणे के हाथों लपके गए.

यह भी पढ़ें- India vs Australia: पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर को लताड़ा, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पहले अपना इतिहास देखें

इसके बाद मार्श ने कप्तान पेन के साथ पारी को संभालने की कोशिश करते हुए 41 रन ही जोड़े थे कि जसप्रीत बुमराह ने आस्ट्रेलिया को दूसरा झटका दे दिया. उन्होंने टीम की उम्मीद बने मार्श को 156 के स्कोर पर विकेट के पीछे खड़े ऋषभ पंत के हाथों कैच आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखाया. मार्श ने अपनी पारी में 166 गेंदों पर पांच चौके लगाए. आस्ट्रेलिया को जीत के लिए अब भी 167 रनों की जरूरत थी.

यहां कप्तान पेन मेजबान टीम के लिए उम्मीद की किरण बनकर सामने आए और उन्होंने पहले सत्र की समाप्ति तक कोई और नुकसान किए बगैर के साथ 30 रन जोड़कर टीम को 186 के स्कोर तक पहुंचा दिया. भारत के लिए इस पारी में रविचंद्रन अश्विन और मोहम्मद शमी ने दो-दो विकेट लिए हैं, वहीं इशांत और जसप्रीत बुमराह को एक-एक विकेट मिले हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Pitch Report: पहले टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 1st T20I Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\