India vs Australia 1st T20 2019: पहले T20 मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए नाथन कूल्टर नाइल को मिला मैन ऑफ द मैच अवार्ड

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को विशाखपट्नम के डॉ. वाई एस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले T20 मैच में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल को (Nathan Coulter Nile) को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच (Man of the match) के खिताब से नवाजा गया है

नाथन कूल्टर नाइल (Photo Credits: Facebook)

India vs Australia 1st T20 2019: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को विशाखपट्नम के डॉ. वाई एस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले T20 मैच में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नाथन कूल्टर नाइल को (Nathan Coulter Nile) को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच (Man of the match) के खिताब से नवाजा गया है. बता दें कि नाथन कूल्टर नाइल ने अपने चार ओवर की गेंदबाजी के स्पेल में 26 रन खर्च कर तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए.

बता दें कि रविवार को विशाखपट्नम के डॉ. वाई एस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले T20 मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीन विकेट से करारी शिकस्त देते हुए दो मैचों की T20 सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है.

यह भी पढ़ें- India vs Australia 1st T20 2019: रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीन विकेट से रौंदा, ग्लैन मैक्सवेल ने खेली शानदार पारी

भारतीय टीम द्वारा दिए गए 127 रनों के लक्ष्य को मेहमान टीम ने आखिरी गेंद पर हासिल कर लिया. कंगारू टीम की तरफ से ग्लैन मैक्सवेल ने शानदार 56 रनों की पारी खेली. मैक्सवेल के अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिए डी आर्की शॉर्ट ने 37, मार्कस स्टोयनिस ने 1, कप्तान एरॉन फिंच ने 0, पीटर हैंड्सकोंब ने 13, एश्टन टर्नर ने 0, नाथन कल्टर नाइल ने 4 रन, पैट कमिंस ने नाबाद 7 रन, झाए रिचर्डसन ने नाबाद 7 रनों योगदान दिया.

भारतीय टीम के लिए पहले T20 मैच जसप्रीत बुमराह सबसे प्रभावी गेंदबाज रहे. जी हां बुमराह ने अपने चार ओवर के स्पेल में मात्र 16 रन खर्च करते हुए तीन विकेट हासिल किए. बुमराह के अलावा फिरकी गेंदबाज युजवेंद्र चहल और क्रुणाल पांड्या ने क्रमशः एक-एक सफलता हासिल की.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\