क्रिकेट

India vs Australia 1st T20 2019: लोकेश राहुल लौटे फॉर्म में, भारत ने बनाए 10 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 80 रन

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दो मैचों की T20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर दस ओवर में 80 रन बना लिए हैं.

India vs Australia 1st T20 2019: लोकेश राहुल लौटे फॉर्म में, भारत ने बनाए 10 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 80 रन
लोकेश राहुल (Photo: Getty Images)

India vs Australia 1st T20 2019: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे दो मैचों की T20 सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट के नुकसान पर दस ओवर में 80 रन बना लिए हैं. बता दें कि आज पारी की शुरुआत करने के लिए भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और लोकेश राहुल (K. L. Rahul) मैदान पर आए. रोहित शर्मा 8 बॉल में 5 रन बनाकर जेसन बेहरनडोर्फ की गेंद पर एडम जम्पा के हाथों कैच आउट हुए. वहीं कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) 17 गेंद में 24 रन बनाकर एडम जम्पा का शिकार बनें.

फिलहाल भारतीय टीम के लिए मैदान पर सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल और धोनी मैदान पर खेल रहे हैं. लोकेश राहुल ने 30 गेदों का सामना करते हुए छ चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाए हैं. वहीं ऋषभ पंत ने पांच गेदों का सामना करते हुए दो रन बनाकर रन आउट हुए.

यह भी पढ़ें- पुलवामा आतंकी हमले के बाद प्रमोशनल ट्वीट कर फसें कप्तान विराट कोहली, लोगों ने लगाई क्लास

बता दें कि आज भारतीय टीम ने युवा गेंदबाज मयंक मारकंडे (Mayank Markande) को टीम में शामिल किया है. मैच से पहले कप्तान विराट कोहली ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपी. मारकंडे भारत के लिए T20 क्रिकेट खेलने वाले 79वें क्रिकेटर है. उनसे पहले आईपीएल में उनकी टीम मुंबई इंडियन्स के लिए खेलने वाले क्रुणाल पंड्या को T20 डेब्यू का मौका मिला था.

बता दें कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 18 इंटरनेशनल T20 मैच खेले जा चुके हैं. जिनमें भारत ने 11 मैच जीते जबकि 6 मैच गंवाए हैं. वहीं अगर दोनों टीमों के बीच भारत में T20 मैच के प्रदर्शन की बात की जाए तो मेजबान टीम का रिकॉर्ड शानदार रहा है. जी हां भारत ने अपने घरेलु मैदान में 5 मैच खेलते हुए 4 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम केवल 1 मैच ही जीत पाई है.

टीम इस प्रकार है:

भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा , लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, मयंक मारकंडे. क्रुणाल पांड्या.

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), डी आर्की शॉर्ट, मार्कस स्टोयनिस, ग्लैन मैक्सवेल, पीटर हैंड्सकोंब (विकेटकीपर), एश्टन टर्नर, नाथन कल्टर नाइल, पैट कमिंस, झाए रिचर्डसन, जेसन बेहरनडोर्फ, एडम जम्पा.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 24, 2019 07:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).