Ind vs Aus 1st ODI 2020: वानखेड़े में टीम इंडिया ने बनाए 255 रन, अब गेदबाजों को दिखाना होगा कमाल

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 49.1 ओवर में पूरा विकेट खोते हुए 256 रन का लक्ष्य रखा है.

रोहित शर्मा (Photo Credits: Getty Images)

India vs Australia 1st ODI Match 2020: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 49.1 ओवर में पूरा विकेट खोते हुए 256 रन का लक्ष्य रखा है. टीम के लिए आज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने सर्वाधिक 74 रन की अर्द्धशतकीय पारी खेली. शिखर धवन ने अपनी इस अर्द्धशतकीय पारी के दौरान 91 गेदों का सामना करते हुए नौ चौके और एक छक्का लगाया.

शिखर धवन के अलावा टीम के लिए आज रोहित शर्मा ने 15 गेंद में दो चौके की मदद से 10, लोकेश राहुल ने 61 गेंद में चार चौके की मदद से 47, कप्तान विराट कोहली ने 14 गेंद में एक छक्का की मदद से 16, श्रेयस अय्यर ने नौ गेंद में चार, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने 33 गेंद में दो चौके और एक छक्का की मदद से 28, ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने 32 गेंद में दो चौके और एक छक्का की मदद से 25, शार्दूल ठाकुर ने 10 गेंद में दो चौके की मदद से 13, मोहम्मद शमी ने 15 गेंद में दो चौके की मदद से 10, कुलदीप यादव ने 15 गेंद में दो चौके की मदद से 17 और जसप्रीत बुमराह ने नाबाद 0 रन बनाए.

यह भी पढ़ें- Ind vs Aus 1st ODI 2020: महज 10 रन में भी ये बड़ा रिकॉर्ड बना गए रोहित शर्मा

मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया के लिए आज मिशेल स्टार्क सबसे सफल गेंदबाज रहे. मिशेल स्टार्क ने अपने 10 ओवर के स्पेल में 56 रन खर्च करते हुए सर्वाधिक तीन सफलता प्राप्त की. स्टार्क के अलावा पैट कमिंस और केन रिचर्डसन ने क्रमशः दो-दो और एडम जाम्पा एवं एश्टन अगर ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी जिम्बाब्वे, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Preview: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\