Brisbane Test: टीम इंडिया को सबसे बड़ा झटका, बुमराह हुए बाहर
चोटों से जूझ रही भारतीय क्रिकेट टीम को मंगलवार को एक और झटका लगता जब तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह पेट में खिंचाव के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट से बाहर हो गए.
सिडनी, 12 जनवरी : चोटों से जूझ रही भारतीय क्रिकेट टीम को मंगलवार को एक और झटका लगता जब तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) पेट में खिंचाव के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट से बाहर हो गए. भारतीय गेंदबाजी आक्रमण के अहम सदस्य बुमराह को यह खिंचाव सिडनी में ड्रॉ हुए तीसरे टेस्ट के दौरान आया.
जानकारी के मुताबिक बुमराह के स्कैन की रिपोर्ट में खिंचाव का पता चला है और भारतीय टीम प्रबंधन इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट की आगामी श्रृंखला को देखते हुए उनकी चोट के बढ़ने का जोखिम नहीं लेना चाहता. बीसीसीआई सूत्र ने पीटीआई को बताया, ‘‘सिडनी में क्षेत्ररक्षण करते हुए जसप्रीत बुमराह के पेट में खिंचाव आ गया था. यह भी पढ़ें : IND vs AUS 4th Test: सिडनी में मुंह की खाने के बाद रिकी पोंटिंग ने फिर की भविष्यवाणी, इस बार बताया ब्रिस्बेन में किसका पलड़ा है भारी
वह ब्रिसबेन टेस्ट से बाहर रहेगा लेकिन उसके इंग्लैंड के खिलाफ उपलब्ध रहने की उम्मीद है.’ अब उम्मीद की जा रही है कि दो टेस्ट खेलने वाले मोहम्मद सिराज भारतीय आक्रमण की अगुआई करेंगे और 15 जनवरी से शुरू हो रहे ब्रिसबेन टेस्ट में नवदीप सैनी, शारदुल ठाकुर और टी नटराजन उनका साथ देंगे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2021 10:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

