India vs Afghanistan, ICC Cricket World Cup 2019 Southampton Weather and Pitch Report: साउथैम्पटन में आज साफ रहेगा मौसम, मैदान पर देखने को मिलेंगे छक्के-चौके
स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार भारत और अफगानिस्तान मैच के दौरान मौसम के साफ रहने की उम्मीद है. मैच के दौरान हलके-फुल्के बादलों का आना-जाना लगा रहेगा.
IND vs AFG, ICC Cricket World Cup 2019: आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के 28वें मुकाबले में आज साउथैम्पटन (Southampton) के रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड (Rose Bowl Cricket Ground) में भारतीय टीम का सामना अफगानिस्तान के साथ है. देखा जाए तो इस मैच में दोनों टीमों के बीच कोई तुलना नहीं है. टीम इंडिया अफगानिस्तान के सामने काफी तगड़ी टीम दिखाई दे रही है. अफगानिस्तान के लिए इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों को रोकने की भी कड़ी चुनौती रहेगी.
आज के मैच में भारतीय टीम होम साइड है इसलिए जर्सी का रंग ऑरेंज होगा. भारत के लिए कुलदीप यादव, युजवेन्द्र चहल, जसप्रीत बुमराह शानदार खेल दिखा रहे हैं. भुवनेश्वर कुमार की अनुपस्थिति में मोहम्मद शमी को टीम में शामिल किया जा सकता है. इसी बीच अगर साउथैम्पटन के मौसम और विकेट पर नजर डालें तो इस प्रकार है-
साउथैम्पटन में मौसम साफ रहने की उम्मीद:
स्थानीय मौसम पूर्वानुमान के अनुसार भारत और अफगानिस्तान मैच के दौरान मौसम के साफ रहने की उम्मीद है. मैच के दौरान हलके-फुल्के बादलों का आना-जाना लगा रहेगा.
पिच का कैसा रहेगा मिजाज:
साउथैम्पटन (Southampton) के रोज बाउल क्रिकेट ग्राउंड (Rose Bowl Cricket Ground) बल्लेबाजों के लिए उत्तम साबित हो सकती है.
संभावित टीमें इस प्रकार है-
भारत: विराट कोहली (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार, हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, रोहित शर्मा, कुलदीप यादव.
अफगानिस्तान: गुलबदीन नैब (कप्तान), नूर अली जादरान, हजरतुल्लाह जादरान, असगर स्टानिकजाई, हजरतुल्लाह जाजई, हसमतुल्लाह जादरान, राशिद खान, दौलत जादरान, अफताब आलम, हामिद हसन, मुजीब उर रहमान, रहमत शाह, समिउल्लाह शिनवारी, मोम्मद नबी, मोहम्मद शाहजाद, इकराम अली (विकेटकीपर).
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2019 01:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

