India vs South Africa 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: चंडीगढ़ में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

भारत ने कटक में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में 101 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी टीम इंडिया ने 175 रन बोर्ड पर लगाए. जवाब में दक्षिण अफ्रीका महज 74 के स्कोर पर ऑल-आउट हो गई. 58 रन बनाने और एक विकेट लेने के लिए हार्दिक पांड्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. अब सबकी नजर दूसरे टी20 मुकाबले पर टिकी रहने वाली हैं.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard Update: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज यानी 11 दिसंबर को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चंडीगढ़ (Chandigarh) के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर (Maharaja Yadavindra Singh International Cricket Stadium, Mullanpur) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. पहले टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका की टीम को 101 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली हैं. अब दूसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल करना चाहेगी. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम सीरीज में वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीरीज में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के कंधों पर हैं. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम (Aiden Markram) कर रहे हैं. इस रोमांचक मुकाबले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें:

दूसरे टी20 में टीम इंडिया ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला (IND vs SA 2nd T20I Match Live Toss Update)

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs SA 2nd T20I Playing XI)

टीम इंडिया: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.

दक्षिण अफ्रीका: रीज़ा हेंड्रिक्स, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्कराम (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, डोनोवन फरेरा, जॉर्ज लिंडे, मार्को जानसन, लुथो सिपाम्ला, लुंगी एनगिडी, ओटनील बार्टमैन.

भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team Match Scorecard)

भारत ने कटक में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में 101 रन के बड़े अंतर से जीत दर्ज की. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी टीम इंडिया ने 175 रन बोर्ड पर लगाए. जवाब में दक्षिण अफ्रीका महज 74 के स्कोर पर ऑल-आउट हो गई. 58 रन बनाने और एक विकेट लेने के लिए हार्दिक पांड्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. अब सबकी नजर दूसरे टी20 मुकाबले पर टिकी रहने वाली हैं.

टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का दूसरा मुकाबला महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम, मुल्लांपुर में 11 दिसंबर को खेला जाएगा. सीरीज के पहले मुकाबले में भारतीय टीम को 101 रन से शानदार जीत मिली थी. ऐसे में एडेन मार्करम की टीम दूसरे मैच में जोरदार वापसी कर सीरीज को 1-1 की बराबरी पर लाना चाहेगी.

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2006 में खेला गया था. अब तक 32 मुकाबलों में दोनों टीमें आमने-सामने हुई हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 19 मुकाबलों में जीत हासिल की है. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की टीम को महज 12 मैच में जीत मिली है. 1 मैच में कोई नतीजा नहीं निकल पाया है. भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच 13 मुकाबले खेले गए हैं. छह मैच में भारत को जीत मिली है. छह मुकाबले दक्षिण अफ्रीका ने अपने नाम किए हैं.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Match Dream11 Prediction: रावलपिंडी में आज पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Score Update: मुल्लांपुर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का आखिरी मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड