India U19 vs Pakistan U19, Asia Cup 2025 Final Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम पाकिस्तान के बीच खिताबी मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

अंडर-19 एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने श्रीलंका को शिकस्त देकर फाइनल में एंट्री मारी. वहीं, पाकिस्तान ने बांग्लादेश को दूसरे सेमीफाइनल में हराकर खिताबी जंग के लिए क्वालीफाई किया. टीम इंडिया की सेमीफाइनल जीत में गेंदबाजों के बाद आरोन जॉर्ज और विहान मल्होत्रा ने अर्धशतक जड़ा.

भारत U19 बनाम पाकिस्तान U19 (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India U19 National Cricket Team vs Pakistan U19 National Cricket Team, ACC Mens U19 Asia Cup 2025 Final Match: एसीसी मेन्स अंडर19 एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला कल यानी 21 दिसंबर को भारत U19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान U19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के आईसीसी अकादमी ग्राउंड (ICC Academy Ground) में भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा. अगले साल होने वाले आईसीसी मेन्स अंडर19 वर्ल्ड कप से पहले इस टूर्नामेंट को तैयारियों के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है. इस टूर्नामेंट में दोनों टीमें जीत के साथ शुरुआत करना चाहेंगी. इस सीरीज में भारत की कमान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) के कंधों पर हैं. जबकि, पाकिस्तान की अगुवाई फरहान यूसुफ (Farhan Yousaf) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs South Africa, 5th T20I Match: सीरीज जीतते ही टीम इंडिया ने रच दिया इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के इस कीर्तिमान को किया ध्वस्त; देखें आकंड़ें

अंडर-19 एशिया कप के पहले सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने श्रीलंका को शिकस्त देकर फाइनल में एंट्री मारी. वहीं, पाकिस्तान ने बांग्लादेश को दूसरे सेमीफाइनल में हराकर खिताबी जंग के लिए क्वालीफाई किया. टीम इंडिया की सेमीफाइनल जीत में गेंदबाजों के बाद आरोन जॉर्ज और विहान मल्होत्रा ने अर्धशतक जड़ा. बारिश से प्रभावित मैच 20-20 ओवर का हुआ. टीम इंडिया को 139 रन का लक्ष्य मिला था, जिससे टीम ने आठ विकेट और दो ओवर रहते हासिल कर लिया.

टीम इंडिया आठवीं बार इस टूर्नामेंट का फाइनल खेलने उतरेगी, जबकि पाकिस्तान चौथी बार फाइनल में अपनी जगह बनाई है. टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी और विहान मल्होत्रा जैसे स्टार बल्लेबाज शामिल हैं, जो किसी भी टीम की गेंदबाजी को तहस-नहस कर सकते हैं. वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के उभरते स्टार बल्लेबाज हैं और पिछले महीने एशिया कप राइजिंग स्टार्स में यूएई के खिलाफ 42 गेंदों पर 144 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी. अब एक बार फिर फैंस को वैभव सूर्यवंशी से कुछ इसी तरह की विस्फोटक पारी की उम्मीद होगी. विहान मल्होत्रा इस टूर्नामेंट में उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे.

इस साल वैभव सूर्यवंशी ने जमकर रन बरसाए हैं. ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की है. इस मैच में भी बड़ा स्कोर कर सकते हैं. हाल ही खेले गए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछली वनडे सीरीज में वेदांत त्रिवेदी ने सबसे ज्यादा रन बनाए थे. इस मैच में भी वेदांत त्रिवेदी 40 से 50 रन बना सकते हैं.

यूएई के खिलाफ अंडर19 एशिया कप 2025 के पहले मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया 433 रनों का विशाल स्कोर बनाया था. इसके बाद यूएई की टीम सिर्फ 199 रन ही बना सकी. टीम इंडिया की तरफ से वैभव सूर्यवंशी ने ने 95 गेंदों में कुल 171 रन बनाए, जिसमें 9 चौके और 14 छक्के शामिल रहे.

भारत बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND U19 vs PAK U19 Head To Head Record)

भारत U19 बनाम पाकिस्तान U19 के बीच अब तक 32 मुकाबलों में दोनों टीमें आमने-सामने हुई हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 21 मुकाबलों में जीत हासिल की है. जबकि, पाकिस्तान की टीम को महज 11 मैच में जीत मिली है. अंडर 19 एशिया कप में दोनों टीमों के बीच अबतक 13 मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया ने 10 मुकाबलों में जीत हासिल की है. जबकि, पाकिस्तान की टीम को महज दो मैच में जीत मिली है. वहीं, एक मैच टाई रहा हैं.

IND U19 vs PAK U19, एसीसी मेन्स U19 एशिया कप 2025 मैच डिटेल्स

तारीख: 21 दिसंबर 2025

दिन: रविवार

वेन्यू: ICC एकेडमी ग्राउंड, दुबई

समय: भारतीय समयानुसार 10:30 AM.

कब और कहा खेला जाएगा भारत बनाम पाकिस्तान के बीच टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला?

एसीसी मेन्स अंडर19 एशिया कप 2025 का फाइनल मुकाबला कल यानी 21 दिसंबर को भारत U19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान U19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच दुबई (Dubai) के आईसीसी अकादमी ग्राउंड (ICC Academy Ground) में भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले का टॉस आधे घंटे पहले यानी सुबह 10 बजे होगा.

भारत बनाम पाकिस्तान, ACC मेन्स U19 एशिया कप 2025 लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

भारत और पाकिस्तान के बीच U19 एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क (Sony Sports Network) पर देख पाएंगे. फैंस सोनी स्पोर्ट्स टेन 1 SD और HD, सोनी स्पोर्ट्स टेन 3 SD और HD, सोनी स्पोर्ट्स टेन 4 SD पर मैच का लुत्फ उठा पाएंगे. वहीं, इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीम सोनी लिव (Sony LIV) ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND U19 vs PAK U19 Final Playing XI Prediction )

टीम इंडिया U19: आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, हेनिल पटेल, कनिष्क चौहान.

पाकिस्तान U19: यायिन राय (कप्तान), अयान मिस्बाह, अहमद खुदादाद, शालोम डिसूजा, पृथ्वी मधु, नूरुल्लाह अयोबी, सालेह अमीन (विकेटकीपर), उदीश सूरी, अली असगर शम्स, युग शर्मा, मुहम्मद रेयान खान.

नोट: भारतीय अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान अंडर-19 राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 58 रनों से रौंदा, खिलान पटेल और आयुष म्हात्रे ने चटकाए 3-3 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Scorecard: बुलावायो में टीम इंडिया ने पाकिस्तान के सामने रखा 253 रनों का टारगेट, वेदांत त्रिवेदी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Live Score Update: बुलावायो में टीम इंडिया बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

IND U19 vs PAK U19, ICC Under 19 World Cup 2026 Super Six 12th Match Live Toss And Scorecard: बुलावायो में पाकिस्तान के कप्तान फरहान यूसुफ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\