India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Preview: आज भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

भारत को अपने पिछले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार का सामना करना पड़ा था. टीम के लिए सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में हैं और 180 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर हैं. वहीं वरुण चक्रवर्ती 10 विकेट लेकर गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा रहे हैं. दूसरी ओर जिम्बाब्वे को अपने पिछले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 107 रन से करारी हार मिली थी.

भारत बनाम जिम्बाब्वे (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Zimbabwe National Cricket Team, ICC Men's T20 World Cup 2026 48th Match Preview Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 48वां मुकाबला आज यानी 26 फरवरी को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला चेन्नई (Chennai) के एमए चिदंबरम स्टेडियम (MA Chidambaram Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. यह मैच सुपर-8 के ग्रुप-1 का अहम मुकाबला है, जहां दोनों टीमें सेमीफाइनल की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. भारत की टीम फिलहाल अंक तालिका में तीसरे स्थान पर मौजूद है. जबकि, जिम्बाब्वे सबसे निचले स्थान पर है. यह सुपर-8 चरण में ग्रुप-1 का मुकाबला होगा. दोनों ही टीमों के इस चरण में अपने-अपने पहले मुकाबलों में करारी हार झेलनी पड़ी है. ऐसे में सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए दोनों ही टीमें जीत दर्ज करने का प्रयास करेगी. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है, जबकि जिम्बाब्वे की अगुवाई सिकंदर रजा (Sikandar Raza) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Streaming In India: भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

भारत को अपने पिछले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन से हार का सामना करना पड़ा था. टीम के लिए सूर्यकुमार यादव शानदार फॉर्म में हैं और 180 रन बनाकर टीम के टॉप स्कोरर हैं. वहीं वरुण चक्रवर्ती 10 विकेट लेकर गेंदबाजी में अहम भूमिका निभा रहे हैं. दूसरी ओर जिम्बाब्वे को अपने पिछले मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 107 रन से करारी हार मिली थी. टीम के लिए ब्रायन बेनेट 180 रन के साथ टीम के प्रमुख बल्लेबाज हैं, जबकि ब्लेसिंग मुजारबानी 11 विकेट लेकर गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई कर रहे हैं. दोनों टीमों के बीच मुकाबला बेहद अहम और रोमांचक होने की उम्मीद है.

भारत बनाम जिम्बाब्वे टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs ZIM T20I Head To Head Record)

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत और जिम्बाब्वे के बीच अब तक 13 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने 10 मैच जीते हैं, जबकि जिम्बाब्वे को तीन मुकाबलों में जीत मिली है. वहीं टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अब तक एक मैच हुआ है, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की है.

एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (MA Chidambaram Stadium Pitch Report)

चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच आमतौर पर स्पिन गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. यहां बल्लेबाजों को शुरुआत में संभलकर खेलना पड़ता है, जबकि मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स मैच का रुख बदल सकते हैं. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी कर स्कोरबोर्ड पर बड़ा स्कोर खड़ा करना पसंद कर सकती है.

भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच रोमांचक मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (IND vs ZIM Key Players To Watch Out): सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, सिकंदर रजा और ब्लेसिंग मुजारबानी जैसे खिलाड़ी मैच का रुख बदल सकते हैं. इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (Mini Battle): सूर्यकुमार यादव और ब्लेसिंग मुजारबानी के बीच की भिड़ंत मैच का रुख तय कर सकती है. वहीं सिकंदर रजा और वरुण चक्रवर्ती के बीच मिडिल ओवर्स की टक्कर भी काफी अहम रहने वाली है.

भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच 48वां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (IND vs ZIM T20 World Cup 48th Match Date And Venue)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 48वां मुकाबला आज एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से लगभग 30 मिनट पहले यानी 6:30 बजे किया जाएगा.

भारत में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेले जाने वाले 48वें मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (IND vs ZIM T20 World Cup 48th Match Live TV Channel Telecast In India)

इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है.

भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच 48वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch IND vs ZIM T20 World Cup 48th Match Live Streaming In India)

इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs ZIM 48th Match Playing Prediction)

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

जिम्बाब्वे: तादीवानाशे मरुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुन्योंगा, ब्रैड इवांस, ग्रेम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड नगरावा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, डायोन मायर्स.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम जिम्बाब्वे राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\