India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Preview: आज भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

भारत ने अपने पिछले मुकाबलों में आक्रामक बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम संतुलित नजर आ रही है. वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम एडेन मार्करम के नेतृत्व में मजबूत दिखाई दे रही है. क्विंटन डी कॉक और डेविड मिलर जैसे खिलाड़ी किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 43rd Match Preview Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 43वां मुकाबला आज यानी 22 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. यह मैच सुपर-8 के ग्रुप-1 का अहम मुकाबला है, जहां दोनों टीमें सेमीफाइनल की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम (Aiden Markram) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Ahmedabad Weather Update: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें अहमदाबाद के मौसम का हाल

भारत ने अपने पिछले मुकाबलों में आक्रामक बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम संतुलित नजर आ रही है. वहीं दक्षिण अफ्रीका की टीम एडेन मार्करम के नेतृत्व में मजबूत दिखाई दे रही है. क्विंटन डी कॉक और डेविड मिलर जैसे खिलाड़ी किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs SA T20I Head To Head Record)

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2006 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच 35 मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 21 मुकाबले अपने किए हैं. वहीं, 13 मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली है. इस बीच एक मैच बेनतीजा भी रहा है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों की पिछली सात भिड़ंत में से छह मुकाबलों में टीम इंडिया को जीत मिली है.

नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट (Narendra Modi Stadium Pitch Report)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 43वां मुकाबला आज यानी 22 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. अहमदाबाद की पिच आमतौर पर संतुलित रहती है. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को हल्की मदद मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, बल्लेबाज बड़े शॉट खेलने में सफल हो सकते हैं. मिडिल ओवर्स में स्पिन गेंदबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं. रात के मुकाबले में ओस भी बड़ा फैक्टर बन सकती है.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले के लिए मुख्य खिलाड़ी (IND vs SA Key Players To Watch Out): ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, क्विंटन डिकॉक, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसन और लुंगी एनगिडी जैसे खिलाड़ी मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं. इन खिलाड़ियों पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी.

वैसे खिलाड़ी जो मिनी बैटल में एक दूसरे को कर सकते हैं परेशान (Mini Battle): टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और कगिसो रबाडा के बीच की टक्कर रोमांचक हो सकती है. वहीं डेवाल्ड ब्रेविस और हार्दिक पांड्या के बीच की भिड़ंत भी इस मुकाबले के नतीजे पर असर डाल सकती है. दोनों टीमों के पास कई प्रभावशाली युवा खिलाड़ियों के साथ संतुलित लाइनअप है.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच 43वां मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? (IND vs SA T20 World Cup 43rd Match Date And Venue)

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 43वां मुकाबला आज नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जाएगा. यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. टॉस मैच शुरू होने से लगभग 30 मिनट पहले किया जाएगा.

भारत में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले 43वें मुकाबले का टीवी पर प्रसारण कहां देख सकते हैं? (IND vs SA T20 World Cup 43rd Match Live TV Channel Telecast In India)

इस मुकाबले का सीधा प्रसारण भारत में स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देखा जा सकता है.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच 43वें मैच की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग भारत में कहां देखें? (Where To Watch IND vs SA T20 World Cup 43rd Match Live Streaming In India)

इस मुकाबले की ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियोहॉटस्टार ऐप (JioHotstar App) और वेबसाइट पर देख सकते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs SA 43rd Match Playing Prediction)

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसन, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी.

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

\