India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Key Players To Watch Out: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत हासिल कर टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी और मजबूत करना चाहेगी. भारतीय टीम के पास मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप के साथ-साथ शानदार गेंदबाजी आक्रमण भी मौजूद है. वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम भी संतुलित नजर आ रही है और उनके पास क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं जो मैच का रुख बदल सकते हैं.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs South Africa National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 43rd Match Key Players To Watch: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 43वां मुकाबला आज यानी 22 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. यह मैच सुपर-8 के ग्रुप-1 का अहम मुकाबला है, जहां दोनों टीमें सेमीफाइनल की रेस में अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से मैदान में उतरेंगी. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है. जबकि, दक्षिण अफ्रीका की अगुवाई एडेन मार्कराम (Aiden Markram) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Preview: आज भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

टीम इंडिया इस मुकाबले में जीत हासिल कर टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी और मजबूत करना चाहेगी. भारतीय टीम के पास मजबूत बल्लेबाजी लाइनअप के साथ-साथ शानदार गेंदबाजी आक्रमण भी मौजूद है. वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम भी संतुलित नजर आ रही है और उनके पास क्विंटन डी कॉक, डेविड मिलर जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं जो मैच का रुख बदल सकते हैं. ऐसे में यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs SA T20I Head To Head Record)

टीम इंडिया बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2006 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच 35 मैच खेले गए हैं. इस दौरान टीम इंडिया का पड़ला भारी रहा हैं. टीम इंडिया ने 21 मुकाबले अपने किए हैं. वहीं, 13 मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली है. इस बीच एक मैच बेनतीजा भी रहा है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों की पिछली सात भिड़ंत में से छह मुकाबलों में टीम इंडिया को जीत मिली है.

इन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होगी निगाह (Key Players To Watch)

सूर्यकुमार यादव: टीम के कप्तान और विस्फोटक बल्लेबाज. मिडिल ऑर्डर में तेजी से रन बनाने की क्षमता रखते हैं और मैच का रुख बदल सकते हैं.

जसप्रीत बुमराह: डेथ ओवर्स के विशेषज्ञ गेंदबाज. अपनी सटीक यॉर्कर और स्लोअर बॉल से बड़े बल्लेबाजों को भी परेशान कर सकते हैं.

क्विंटन डी कॉक: दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज. पावरप्ले में तेज शुरुआत दिलाने में माहिर और बड़े मैचों के खिलाड़ी.

कगिसो रबाडा: नई गेंद से विकेट निकालने की क्षमता. डेथ ओवर्स में भी घातक गेंदबाजी कर सकते हैं.

इसके अलावा हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव भारत के लिए अहम भूमिका निभा सकते हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के लिए डेविड मिलर और एनरिक नॉर्खिया मैच का पासा पलटने का दम रखते हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs SA 43rd Match Playing Prediction)

भारत: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, जॉर्ज लिंडे, मार्को यानसन, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्खिया, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी.

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies 5th T20I Match Stats And Preview: टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में शनिवार को होगी सीरीज जीतने की जंग, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

India vs West Indies 5th T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20 मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट