India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड क्रिकेट टीम से भिड़ेगी. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा. भारतीय टीम अपने लगातार दूसरे खिताब के लिए चुनौती पेश करेगी. इससे पहले 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया था.

भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज यानी 5 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. यह मुकाबला टूर्नामेंट का बेहद अहम मैच है, जहां जीतने वाली टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी. टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है. जबकि इंग्लैंड की कप्तानी हैरी ब्रूक (Harry Brook) कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: Jasprit Bumrah Stats At Wankhede Stadium: वानखेड़े स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ें

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय क्रिकेट टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड क्रिकेट टीम से भिड़ेगी. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा. भारतीय टीम अपने लगातार दूसरे खिताब के लिए चुनौती पेश करेगी. इससे पहले 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया था. भारत ने सुपर-8 चरण में तीन मुकाबले खेले, जिसमें उसे एक मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. वहीं इंग्लैंड की टीम ने सुपर-8 चरण में अपने सभी मुकाबले जीतकर शानदार प्रदर्शन किया है.

इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए हैं. कोहली ने 21 मैचों में 38.11 की औसत और 135 की स्ट्राइक रेट से 648 रन बनाए हैं. हार्दिक पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ 20 मैचों में 148.38 की स्ट्राइक रेट से 414 रन बनाए हैं. इसके अलावा हार्दिक ने 24.78 की औसत से 19 विकेट भी चटकाए हैं. वहीं वरुण चक्रवर्ती ने पांच पारियों में 9.85 की शानदार औसत के साथ 14 विकेट अपने नाम किए हैं.

भारत बनाम इंग्लैंड टी20 हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs ENG T20I Head To Head Record)

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 इंटरनेशनल मुकाबला साल 2007 में खेला गया था. अब तक दोनों टीमों के बीच 29 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारतीय टीम ने 17 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं इंग्लैंड को 12 मैचों में जीत मिली है. टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों टीमों की पिछली पांच भिड़ंत में भारत का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने चार मुकाबले जीते हैं, जबकि इंग्लैंड को सिर्फ एक मैच में जीत मिल पाई है.

टॉस का महत्व (Toss And Pitch Report)

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी अनुकूल मानी जाती है. यहां आमतौर पर हाई स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिलते हैं. शुरुआत में तेज गेंदबाजों को थोड़ी स्विंग मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है बल्लेबाज खुलकर रन बना सकते हैं. रात के मुकाबले में ओस भी अहम भूमिका निभा सकती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है ताकि लक्ष्य का पीछा करना आसान हो.

भारत बनाम इंग्लैंड में कौन होगा टॉस का बॉस? (IND vs ENG 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction)

मौजूदा परिस्थितियों और पिच रिपोर्ट को देखते हुए टॉस किसी भी टीम के पक्ष में जा सकता है. हालांकि घरेलू परिस्थितियों में भारतीय टीम का आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा. आज के मुकाबले में इंग्लैंड की टीम टॉस जीत सकती है. टॉस की यह भविष्यवाणी हालिया ट्रेंड और पिच की परिस्थितियों के आधार पर की गई है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND vs ENG 2nd Semi-Final Playing Prediction)

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह.

इंग्लैंड: फिलिप साल्ट (विकेटकीपर), जोस बटलर, बेन डकेट, हैरी ब्रूक (कप्तान), विल जैक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जेमी ओवरटन, ल्यूक वुड.

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस सेमीफाइनल मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

\