India vs England, 2nd Semi-Final Match Mini Battle: टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड मुकाबले में इन खिलाड़ियों के बीच दिखेगी टक्कर, रोमांचक होगा मुकाबला

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच एक और हाई-वोल्टेज मुकाबला होने जा रहा है. पिछले दो सीजन के सेमीफाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने आ चुकी हैं और एक-एक बार जीत दर्ज कर चुकी हैं. ऐसे में यह भिड़ंत सिर्फ फाइनल का टिकट ही नहीं, बल्कि हिसाब बराबर करने की जंग भी है.

भारत बनाम इंग्लैंड (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Mini Battle Details: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल कल यानी 5 मार्च को भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मुंबई (Mumbai) के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. यह नॉकआउट मुकाबला है, जहां जीतने वाली टीम फाइनल में अपनी जगह पक्की करेगी. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि इंग्लैंड की कमान हैरी ब्रूक (Harry Brook) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Team India vs England 2nd Semi Final Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैचों में 3 बार जीती है टीम इंडिया, मेन इन ब्लू के प्रदर्शन पर एक नजर

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच एक और हाई-वोल्टेज मुकाबला होने जा रहा है. पिछले दो सीजन के सेमीफाइनल में दोनों टीमें आमने-सामने आ चुकी हैं और एक-एक बार जीत दर्ज कर चुकी हैं. ऐसे में यह भिड़ंत सिर्फ फाइनल का टिकट ही नहीं, बल्कि हिसाब बराबर करने की जंग भी है. मुकाबले में कई दिलचस्प खिलाड़ियों की टक्कर देखने को मिलेगी, जो मैच का रुख तय करेंगी.

फिलिप सॉल्ट बनाम अर्शदीप सिंह: पिछले मुकाबले में भले ही फिलिप सॉल्ट का बल्ला नही चला हो, लेकिन उन्हें कमतर आंकना भूल होगी. मुंबई की सपाट और बल्लेबाजी के अनुकूल पिच पर फिलिप सॉल्ट खतरनाक साबित हो सकते हैं. पारी की शुरुआत में फिलिप सॉल्ट का आक्रामक रुख किसी भी गेंदबाज पर भारी पड़ सकता है. वहीं, टीम इंडिया कि अर्शदीप सिंह नई गेंद से विकेट झटकने की काबिलियत जारी रखें. आंकड़े बताते हैं कि अर्शदीप सिंह ने टी20 की 10 पारियों में फिलिप सॉल्ट को चार बार पवेलियन भेजा है.

अभिषेक शर्मा बनाम जोफ्रा आर्चर: पिछले साल भारत में खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज में अभिषेक शर्मा और जोफ्रा आर्चर के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिली थी. इस भिड़ंत में अभिषेक शर्मा पूरी तरह हावी नजर आए. अभिषेक शर्मा ने जोफ्रा आर्चर की 33 गेंदों पर 61 रन बनाए और एक बार भी आउट नहीं हुए. इस दौरान अभिषेक शर्मा की स्ट्राइक रेट 184.84 की रही. अभिषेक शर्मा ने जोफ्रा आर्चर के खिलाफ चार छक्के और सात चौके जड़े.

जसप्रीत बुमराह बनाम जोस बटलर: इस टूर्नामेंट में खराब फॉर्म के बावजूद जोस बटलर टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में टीम इंडिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. ऐसे में यह मुकाबला जोस बटलर के लिए खोया हुआ आत्मविश्वास वापस पाने का बेहतरीन मौका होगा. दूसरी ओर शानदार लय में चल रहे जसप्रीत बुमराह ने टी20 की 14 पारियों में बटलर को 4 बार आउट किया है. इस टक्कर में जोस बटलर की स्ट्राइक रेट सिर्फ 89.77 की रही है.

इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिल सकती है कड़ी टक्कर

अभिषेक पावरप्ले में ऑफ स्पिनरों के खिलाफ कई बार फंसते नजर आए हैं, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या इंग्लैंड इस कमजोरी का फायदा उठाने के लिए विल जैक्स को आजमाता है. हैरी ब्रूक अब तक खेले गए मुकाबलों में 5 बार स्पिन गेंदबाज का शिकार बने हैं. 2025 की सीरीज में वह तीन बार वरुण चक्रवर्ती के हाथों आउट हुए थे. वहीं, सैम करन अपनी धीमी गेंदों से खतरनाक ईशान किशन को रोकने की कोशिश कर सकते हैं.

नोट: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Live Streaming: आज मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Weather Forecast Today, April 23: दिल्ली-मुंबई में छाए रहेंगे बादल, कोलकाता में आंधी-तूफान की संभावना; जानें अपने शहर का हाल

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू