Ravichandran Ashwin ने कहा- विराट कोहली ने 3 मैचों के WTC फाइनल पर अपनी राय दी, मांग नहीं की

भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का कहना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल तीन मैचों का कराने की मांग नहीं की थी बल्कि पर अपनी राय रखी थी. भारत को हाल में ही डब्ल्यूटीसी फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली थी.

रविचंद्रन अश्विन (Photo Credits: Getty Images)

नई दिल्ली, 2 जुलाई: भारतीय टीम के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन का कहना है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल तीन मैचों का कराने की मांग नहीं की थी बल्कि पर अपनी राय रखी थी. भारत को हाल में ही डब्ल्यूटीसी फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली थी. अश्विन ने कहा, "मैंने लोगों को यह कहते हुए सुना कि कोहली ने डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए तीन टेस्ट खेलने के लिए कहा है, लेकिन यह हास्यास्पद है. मैच के बाद इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर माइकल आथरट्रोन ने पूछा था कि डब्ल्यूटीसी फाइनल में आप क्या बदलाव देखना चाहेंगे. इस पर कोहली ने कहा था कि अगर तीन मैच रहेंगे तो टीम के लिए वापसी करना संभव होगा लेकिन उन्होंने कभी इसकी मांग नहीं की."

डब्ल्यूटीसी फाइनल में हार के बाद कोहली ने कहा था, "पहली बात तो मैं इस बात से सहमत नहीं हूं कि एक मैच से कोई सर्वश्रेष्ठ टेस्ट टीम बन जाएगा. अगर यह टेस्ट सीरीज की तरह होता तो तीन टेस्ट में टीम के पास वापसी करने की क्षमता होती." अश्विन ने कहा कि टीम डब्ल्यूटीसी की हार से आगे बढ़ चुकी है और आईसीसी के अन्य टूर्नामेंट जीतने पर ध्यान केंद्रित कर रही है.

यह भी पढ़ें- SL vs IND: श्रीलंका दौरे पर अगर ये 2 स्टार खिलाड़ी चमके, तो टीम इंडिया में पक्की हो जाएगी जगह

अश्विन ने कहा, "जब हम फाइनल में हारे तो प्रशंसक निराश हुए. लॉकडाउन के बाद करोड़ों भारतीय अच्छी खबर का इंतजार कर रहे थे लेकिन ऐसा नहीं हो सका। हम उम्मीद करते हैं कि टीम अन्य आईसीसी टूर्नामेंट में जीत हासिल करे."

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड