India Likely Playing XI for 1st T20I vs NZ: न्यूजीलैंड को घर में ही रौंदने का है सपना, इन खिलाडियों के साथ मैदान में उतार सकते हैं हार्दिक पांड्या

भारतीय टीम में कई बदलाव हुए हैं. सभी सीनियर खिलाडियों को आराम दिया गया है और कमान हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के पास है. पांड्या, हाल के दिनों में जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं. वे गेंद और बल्ले दोनों से प्रदर्शन कर रहे हैं जिसका फायदा टीम को हो रहा है.

टीम इंडिया (Photo: BCCI Twitter)

भारतीय टीम T20I में एक नई सोच के साथ शुरुआत करेगी जब वे 18 नवंबर को वेलिंगटन में तीन मैचों की श्रृंखला के पहले मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेंगे. हालांकि भारत ने हाल ही में समाप्त हुए टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी. मगर कई मुकाबले कांटे के हुए थे जो टीम के लिए चिंता का विषय है. टीम के लिए एक बड़ा मुद्दा पावरप्ले में सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और रोहित शर्मा के साथ धीमी शुरुआत थी. भारत के अधिकांश रन विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या के बल्ले से आए .

बहरहाल, भारतीय टीम में कई बदलाव हुए हैं. सभी सीनियर खिलाडियों को आराम दिया गया है और कमान हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या के पास है. पांड्या, हाल के दिनों में जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं. वे गेंद और बल्ले दोनों से प्रदर्शन कर रहे हैं जिसका फायदा टीम को हो रहा है.

बहरहाल, रोहित और राहुल के नहीं होने से, शान किशन को शुभमन गिल के साथ पारी की शुरुआत करने के लिए मौका मिल सकता है. ये दोनों खिलाड़ी पहले छह ओवरों में फील्ड प्रतिबंधों का अधिक से अधिक फायदा उठाना चाहेंगे. तीसरे नंबर पर श्रेयस अय्यर बल्लेबाजी के लिए आ सकते हैं और उनके बाद सूर्यकुमार यादव आएंगे, जिन्होंने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है. हार्दिक पांड्या पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए ऋषभ पंत से आगे आ सकते हैं.

स्पिन की जिम्मेदारी वाशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल के कंधों पर होगी जबकि हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद सिराज तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे. भारत युजवेंद्र चहल के साथ कुलदीप यादव को भी उतारने का विकल्प चुन सकता है, लेकिन सुंदर के पास बढ़त है क्योंकि वह निचले कर्म में बल्लेबाजी भी करते हैं.

India’s Likely Playing XI for 1st T20I against New Zealand:

शुभमन गिल, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (c), ऋषभ पंत (wk), वाशिंगटन सुंदर, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand 5th T20I Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 46 रनों से रौंदा, 4-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें IND बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 5th T20I Match Scorecard: तिरुवनंतपुरम में ईशान किशन की आंधी में उड़े कीवी गेंदबाज, टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 272 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 6th T20I Match Live Score Update: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा हैं पांचवां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: तिरुवनंतपुरम में टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\