हेमिल्टन ODI: धीमी ओवर गति के कारण भारत पर लगातार तीसरी बार 80 फीसदी जुर्माना

भारतीय क्रिकेट टीम पर बुधवार को हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में धीमी ओवर गति के कारण 80 फीसदी का जुर्माना लगा है. भारतीय टीम पर लगातार तीसरी बार धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगा है.

टीम इंडिया (Photo Credits: Getty Images)

दुबई: भारतीय क्रिकेट टीम पर बुधवार को हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए पहले वनडे मैच में धीमी ओवर गति के कारण 80 फीसदी का जुर्माना लगा है. भारतीय टीम पर लगातार तीसरी बार धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगा है. भारतीय टीम पर इससे पहले चौथे और पांचवें टी-20 मैच में भी धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगा था. आईसीसी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने उस मैच में विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम को समय सीमा के अंदर निर्धारित ओवर पूरा न कर पाने के कारण यह जुर्माना लगाया है। भारतीय टीम समय सीमा में चार ओवर कम फेंक पाई.

आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार तय समय में ओवर न फेंकने के कारण खिलाड़ियों पर प्रति ओवर के हिसाब से 20 फीसदी का जुर्माना लगता है. यह भी पढ़े:  भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव ने ‘क्रिकेट एडवाइजरी कमिटी’ से दिया इस्तीफा, लगाए जा रहे हैं ये कयास

कोहली ने अपनी गलती मानी और सजा को स्वीकार किया है, इसलिए औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी। मैदानी अंपायर शॉन हेग और लांगटन रुसेरे के अलावा तीसरे अंपायर क्रिस ब्राउन ने यह आरोप लगाए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी