India Beats Pakistan In Asia Cup 2022: हार्दिक पंड्या के विन्निंग शॉट पर ख़ुशी से झूम उठे शरद पवार, ऐसे जाहिर की ख़ुशी- Video
यह मुकाबला NCP सुप्रीमो शरद पवार भी देख रहे थे. जब हार्दिक ने विजयी शॉट लगाया तो उन्होंने भी दोनों हाथ उठा कर ख़ुशी का इजहार किया.
हार्दिक पंड्या केऑल-राउंड प्रदर्शन के दम पर भारत ने एशिया कप में अपने पहले मुकाबले में को पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया. यह मैच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था. हार्दिक ने पहले गेंदबाजी में अपनी उपयोगिता साबित करते हुए चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिये जिसके दम पर भारत ने पाकिस्तान को 19.5 ओवर में 147 रन पर समेट दिया. इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए 17 गेंद में नाबाद 33 रन बनाये और रविंद्र जडेजा (29 गेंद में 35 रन) के साथ 52 रन की साझेदारी करके भारत को जीत दिलाई.
यह मुकाबला NCP सुप्रीमो शरद पवार भी देख रहे थे. जब हार्दिक ने विजयी शॉट लगाया तो उन्होंने भी दोनों हाथ उठा कर ख़ुशी का इजहार किया.
Thank you Indian Cricket Team for making it a Happy Sunday for India! 🏏 pic.twitter.com/pDWWWKcd6n
— Supriya Sule (@supriya_sule) August 28, 2022
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2022 12:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

