India Beat South Africa In T20 World Cup 2024 Final: टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर दूसरी बार बनी टी20 वर्ल्ड चैंपियन, ये है भारतीय टीम के फतह के 3 बड़े कारण

इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 176 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 76 रनों की धमाकेदार पारी खेली.

Team India (Photo Credit: BCCI)

IND Beat SA, T20 World Cup 2024 Final: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Indian National Cricket Team) और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम (South Africa Cricket Team) के बीच आज 2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बारबाडोस (Barbados) के केंसिंग्टन ओवल (Kensington Oval) में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को सात रनों से हराकर दूसरी बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के खिताब पर अपना कब्जा जमाई हैं. टीम इंडिया ने इस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया और पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहीं.

इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 176 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 76 रनों की धमाकेदार पारी खेली. India Wins T20 World Cup Title: टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया दूसरी बार बनी वर्ल्ड चैंपियन, फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराया

साउथ अफ्रीका की ओर से केशव महाराज और एनरिक नॉर्टजेने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर महज रन ही बना सकीं. साउथ अफ्रीका की तरफ विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए.

टीम इंडिया की जीत की सबसे बड़ी वजह

मिडल आर्डर में शानदार बल्लेबाजी

बारबाडोस में टीम इंडिया को शुरुआत में कप्तान रोहित शर्मा के रुप में पहला बड़ा झटका लग गया था. रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली ने संभल कर खेला और पारी को बड़े स्कोर की तरफ लेकर गए. टीम इंडिया के लिए विराट कोहली और अक्षर पटेल ने पारी को संभाला और महत्वपूर्ण 72 रनों की साझेदारी की.

विराट कोहली की शानदार पारी

बता दें कि टीम इंडिया का दो विकेट गिराने के बाद विराट कोहली ने पारी को संभाला. विराट कोहली ने साउथ अफ्रीका के मुख्य गेंगेंदबाजों पर संभल कर खेला और जमकर रन बटोरे. विराट कोहली ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान छह चौके और दो बड़े छक्के लगाए.

गेंदबाजों का गदर मचाना

भारतीय गेंदबाजों ने पूरे मैच के दौरान शानदार गेंदबाजी की. टीम के लिए हाईवोल्टेज मुकाबले में जहां टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने शानदार गेंदबाजी की. टीम इंडिया को गेंदबाजों ने मैच में वापसी कराई.

सूर्यकुमार यादव का शानदार कैच

आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका की टीम को 16 रनों की दरकार थीं. हार्दिक पांड्या की पहली गेंद पर डेविड मिलर ने गेंदबाज के ऊपर से छक्का जड़ना चाहा लेकिन सूर्यकुमार यादव ने बॉउंड्री पर शानदार कैच लपक कर मैच टीम इंडिया की झोली में दाल दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के सामने रखा 160 रनों का टारगेट, गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Live Score Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs New Zealand, 49th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\