India Wins T20 World Cup Title: टी20 विश्व कप में टीम इंडिया दूसरी बार बनी वर्ल्ड चैंपियन, फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 7 रन से हराया
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

IND Beat SA, T20 World Cup 2024 Final: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच आज 2024 आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बारबाडोस के केंसिंग्टन ओवल में खेला गया. इस मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 7 रनों से हराकर दूसरी बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के खिताब पर अपना कब्जा जमाई हैं. टीम इंडिया ने इस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया और पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहीं. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 176 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 76 रनों की धमाकेदार पारी खेली. साउथ अफ्रीका की ओर से केशव महाराज और एनरिक नॉर्टजेने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर महज 169 रन ही बना सकीं. साउथ अफ्रीका की तरफ विस्फोटक बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाए. टीम इंडिया की ओर से हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए.