क्रिकेट

India Beat Pakistan In Champions Trophy 2025: टीम इंडिया ने बड़बोले पाक को एक बार फिर चटाई धूल, ये है भारतीय टीम के फतह के 3 बड़े कारण

बता दें कि टीम इंडिया का पहला विकेट गिराने के बाद दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने पारी को संभाला. विराट कोहली ने पाकिस्तान के मुख्य गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ को शुरु से ही आक्रामक होकर खेले और जमकर रन बटोरे. विराट कोहली ने नाबाद 100 रन बनाए. विराट कोहली ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान सात चौके लगाए.

India Beat Pakistan In Champions Trophy 2025: टीम इंडिया ने बड़बोले पाक को एक बार फिर चटाई धूल, ये है भारतीय टीम के फतह के 3 बड़े कारण
भारत बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, ICC Champions Trophy, 2025 5th Match: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पांचवां मुकाबला आज यानी 23 फरवरी को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. यह ग्रुप ए का तीसरा मुकाबला था. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को छह विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. वहीं, पाकिस्तान की टीम लगभग टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं. दोनों टीमों का चैंपियंस ट्रॉफी में यह दूसरा मैच था. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की अगुवाई रोहित शर्मा (Rohit Sharma) कर रहे हैं. जबकि, पाकिस्तान की कमान मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) के कंधों पर हैं. India Beat Pakistan, ICC Champions Trophy 2025 5th Match Scorecard: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को चैंपियंस ट्रॉफी से किया बाहर! महामुकाबले में 6 विकेट से रौंदा, कोहली ने खेली 'विराट' पारी; यहां देखें IND बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

मैच का हाल

इस महामुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की पूरी टीम 49.4 ओवरों में 241 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 242 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने महज 42.3 ओवर में चार विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया.

टीम इंडिया की जीत की सबसे बड़ी वजह

गेंदबाजों में की घातक गेंदबाजी

भारतीय गेंदबाजों ने पूरे मैच के दौरान शानदार गेंदबाजी की. टीम के लिए हाईवोल्टेज मुकाबले में जहां टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज कुलदीप यादव, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और हर्षित राणा ने शानदार गेंदबाजी की. भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान की पूरी टीम को महज 241 रनों पर समेत दिया. टीम इंडिया को गेंदबाजों ने मैच में वापसी कराई.

गेंदबाजों के बाद बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम

दुबई में टीम इंडिया को शुरुआत में कप्तान रोहित शर्मा के रुप में पहला बड़ा झटका लग गया था. रोहित शर्मा के बाद विराट कोहली और शुभमन गिल ने मिलकर पारी को संभाला और महत्वपूर्ण 69 रनों की साझेदारी की. इसके बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने भी धमाकेदार पार्टनरशिप निभाई.

विराट कोहली की शानदार पारी

बता दें कि टीम इंडिया का पहला विकेट गिराने के बाद दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने पारी को संभाला. विराट कोहली ने पाकिस्तान के मुख्य गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और हारिस रऊफ को शुरु से ही आक्रामक होकर खेले और जमकर रन बटोरे. विराट कोहली ने नाबाद 100 रन बनाए. विराट कोहली ने अपनी इस उम्दा पारी के दौरान सात चौके लगाए.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2025 09:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).