India Beat Pakistan In Asia Cup 2025: टीम इंडिया ने बड़बोले पाक को एक बार फिर चटाई धूल, ये है भारतीय टीम के फतह के 3 बड़े कारण

टीम इंडिया की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 128 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया का आगाज बेहतरीन रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने महज 12 गेंदों पर 22 रन जड़ दिए. टीम इंडिया ने 15.5 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम इंडिया की तरफ से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा नाबाद 47 रनों की धुआंधार पारी खेली.

टीम इंडिया और पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team, Asia Cup 2025 6th Match: एशिया कप 2025 का आगाज हो गया हैं. इस टूर्नामेंट का छठां मुकाबला आज यानी 14 सितंबर को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दुबई (Dubai) के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला गया. इस हाईवोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) ने पाकिस्तान को सात विकेट से करारी शिकस्त दी हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने अपने दोनों मुकाबले जीत लिए हैं. इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहें हैं. जबकि, पाकिस्तान की अगुवाई सलमान आघा (Salman Agha) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: India vs Pakistan 6th Match, Asia Cup 2025 Scorecard: दुबई में टीम इंडिया ने पाकितान को 7 विकेट से रौंदा, सूर्यकुमार यादव ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें IND बनाम PAK मैच का पूरा स्कोरकार्ड

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Indian National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आघा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 127 रन बनाए. पाकिस्तान की तरफ से सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 40 रनों की शानदार पारी खेली.

दूसरी तरफ, टीम इंडिया की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 128 रन बनाने थे. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया का आगाज बेहतरीन रहा और पहले विकेट के लिए दोनों सलामी बल्लेबाजों ने महज 12 गेंदों पर 22 रन जड़ दिए. टीम इंडिया ने 15.5 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. टीम इंडिया की तरफ से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा नाबाद 47 रनों की धुआंधार पारी खेली. वहीं, पाकिस्तान की टीम की ओर से सईम अयूब ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए.

टीम इंडिया की जीत की सबसे बड़ी वजह

गेंदबाजों का गदर मचाना

भारतीय गेंदबाजों ने पूरे मैच के दौरान शानदार गेंदबाजी की. टीम के लिए हाईवोल्टेज मुकाबले में जहां टीम इंडिया के दिग्गज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और हार्दिक पांड्या ने शानदार गेंदबाजी की. टीम इंडिया को गेंदबाजों ने पुरे मैच में बनाए रखा.

टॉप आर्डर में शानदार बल्लेबाजी

दुबई में टीम इंडिया को सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ शुरूआत दी. अभिषेक शर्मा ने महज 13 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से धमाकेदार 33 रनों की पारी खेली. इसके बाद टीम इंडिया के लिए तिलक वर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला और महत्वपूर्ण 56 रनों की साझेदारी की.

कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी

बता दें कि टीम इंडिया को हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह ने शुरूआती ओवर में ही विकेट दिला दिया था. कुलदीप यादव ने पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज साहिबजादा फरहान 40 रन, हसन नवाज 5 रन और मोहम्मद नवाज 0 रन को अपना शिकार बनाया. इस टूर्नामेंट में कुलदीप यादव ने अबतक कुल सात विकेट अपने नाम कर चुके हैं.

नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड