India Beat Bangladesh, ICC T20 WC 2022: भारतीय टीम ने दी बांग्लादेश को मात, सेमी-फाइनल में जगह लगभग पक्की
विराट कोहली (64 नाबाद) और केएल राहुल (50) के शानदार अर्धशतकों की मदद से भारत ने बांग्लादेश को 185 रनों का लक्ष्य दिया. भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन बनाए. बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने तीन और शाकिब अल हसन ने दो विकेट चटकाए.
एडिलेड में बुधवार को टी20 विश्व कप के सुपर 12 मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को हरा दिया है. इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सेमी-फाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है. डकवर्थ लुइस नियम के अनुसार टीम इंडिया ने ये मुकाबला 5 रन से जीत लिया.
इससे पहले विराट कोहली (64 नाबाद) और केएल राहुल (50) के शानदार अर्धशतकों की मदद से भारत ने बांग्लादेश को 185 रनों का लक्ष्य दिया. भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन बनाए. बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने तीन और शाकिब अल हसन ने दो विकेट चटकाए. इससे पहले, टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने पावरप्ले में एक विकेट खोकर 37 रन बनाए। इस दौरान, कप्तान रोहित शर्मा (2) महमूद की गेंद पर कैच आउट हो गए. इसके बाद, सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और विराट कोहली ने पारी को तेजी से आगे बढ़ाया. इसके बाद, 10 ओवर में राहुल 31 गेंदों में अर्धशतक पूरा करने के बाद शाकिब की गेंद पर कैच आउट हो गए. राहुल ने 32 गेंदों पर 50 रन में तीन चौके और चार छक्के लगाए.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2022 05:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

