Virat Kohli Jersey Number 18: भारत और आरसीबी स्टार विराट कोहली ने बताया अपने जीवन और करियर में जर्सी नंबर 18 के साथ कॉस्मिक कनेक्शन, देखें वायरल वीडियो

Virat Kohli Jersey Number 18: कभी आपने सोचा है कि विराट कोहली अपने पूरे क्रिकेट करियर में 18 नंबर की जर्सी क्यों पहनते रहे हैं? इसका जवाब उन्होंने खुद अपने जीवन और करियर में इस अंक के महत्व को बताया है. आईपीएल 2023 टीवी ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स के साथ एक इंटरव्यू में कोहली ने 18 नंबर के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने पहली बार इसे अपनी भारत अंडर -19 जर्सी पर प्राप्त किया था. इसके बाद वह बताते हैं कि कैसे यह नंबर उन्हें दिया गया था लेकिन आखिर में 'मेरे जीवन में एक बहुत महत्वपूर्ण नंबर' बन गया है, उन होने बताया कि उनका इंडिया डेब्यू 18 अगस्त 2008 को हुआ था. दो साल पहले उनके पिता का भी निधन 18 दिसंबर को हो गया था.

वीडियो देखें: