IND-W vs PAK-W Women's Asia Cup T20 2024 Live Streaming: महिला एशिया कप के दूसरे मैच में भारत बनाम पाकिस्तान होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब- कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण
महिला टी20 एशिया कप 2024 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क अपने आधिकारिक ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार( Disney+ Hotstar) प्रदान करेगा. भारत में भारत बनाम पाकिस्तान महिला टी20 एशिया कप 2024 का लाइव प्रसारण अपने मोबाइल, स्मार्ट टीवी, टैब, लैपटॉप पर डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं
IND-W vs PAK-W Women's Asia Cup T20 2024 Live Telecast: भारतीय महिला क्रिकेट टीम महिला एशिया कप 2024 के अपने पहले मैच में पाकिस्तान से भिड़ेगी. IND-W बनाम PAK-W एशिया कप 2024 मैच भारतीय समयानुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा. भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस टूर्नामेंट की गत विजेता है. वे एक बार फिर खिताब जीतने की उम्मीद कर रही होंगी. भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपनी पिछली कुछ सीरीज में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया है. बांग्लादेश और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज जीता है. भारत बनाम पाकिस्तान महिला एशिया कप के दूसरे मैच का प्रसारण संबंधित जानकारी के लिए नीचें स्क्रॉल करें. यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी टीम इंडिया के महिला ब्रिगेड, यहां जानें कैसे चुने बेस्ट फैंटेसी प्लेइंग इलेवन
हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम में स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और रेणुका सिंह जैसे कई सितारे हैं, जिन्होंने पिछले कुछ वर्षों में उनकी सफलता में योगदान दिया है. भारतीय महिला टीम में श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना और ऋचा घोष जैसी युवा खिलाड़ी शामिल हैं. वे महिला एशिया कप में भी प्रभाव छोड़ने की उम्मीद करेंगी.
निदा डार की अगुआई वाली पाकिस्तान टीम ने पिछले कुछ सीरीज में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया है. पाकिस्तान की महिला टीम को अपनी पिछली अंतरराष्ट्रीय सीरीज में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. वे इस हार से उबरना चाहेंगे. टीम के मुख्य कोच जुनैद खान भारत के खिलाफ बड़े मुकाबले से पहले टीम में कुछ प्रेरणा लाना चाहेंगे.
महिला एशिया कप टी20 2024 के भारत बनाम पाकिस्तान मैच कब और कहां खेला जाएगा?
19 जुलाई को भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम महिला एशिया कप T20 2024 दांबुला के रंगीरी दांबुला अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में भारतीय समयनुसार शाम 07:00 बजे से खेला जाएगा. IND-W बनाम PAK-W एशिया कप T20 मैच का टॉस 06:30 PM को होगा.
भारत बनाम पाकिस्तान महिला टी20 एशिया कप 2024 मैच का लाइव टेलीकास्ट कैसे देखें?
भारत बनाम पाकिस्तान महिला टी20 एशिया कप 2024 की लाइव स्ट्रीमिंग ऑनलाइन कैसे देखें?
महिला टी20 एशिया कप 2024 के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क अपने आधिकारिक ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार( Disney+ Hotstar) प्रदान करेगा. भारत में भारत बनाम पाकिस्तान महिला टी20 एशिया कप 2024 का लाइव प्रसारण अपने मोबाइल, स्मार्ट टीवी, टैब, लैपटॉप पर डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देख सकते हैं, लेकिन इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2024 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

