India And New Zealand T20 Stats At Narendra Modi Stadium: अहमदाबाद में किस टीम का पलड़ा भारी? आंकड़े बता रहे भारत या न्यूजीलैंड कौन पड़ेगा मजबूत
टी20 विश्व कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा. जो टीम इस मुकाबले को जीतेगी, वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम करेगी, जबकि हारने वाली टीम को रनरअप से संतोष करना पड़ेगा. यह महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
Indian National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team, T20 World Cup 2026 Final Match Reserve Day Rule: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार यानी 8 मार्च को भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद (Ahmedabad) के नरेंद्र मोदी स्टेडियम (Narendra Modi Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड की टीम को सात रनों से हरा दिया. इसके साथ ही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली हैं. वहीं, पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की टीम ने दक्षिण अफ्रीका को नौ विकेट से हरा दिया था. इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) कर रहे हैं, जबकि न्यूजीलैंड की कमान मिचेल सैंटनर (Mitchell Santner) के हाथों में है. यह भी पढ़ें: Team India Journey T20 World Cup 2026: ऐसा रहा टीम इंडिया का फाइनल तक का सफर, उतार-चढ़ाव के बीच खिताबी मुकाबले में बनाई जगह
टी20 विश्व कप 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा. जो टीम इस मुकाबले को जीतेगी, वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ट्रॉफी अपने नाम करेगी, जबकि हारने वाली टीम को रनरअप से संतोष करना पड़ेगा. यह महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा.
अहमदाबाद का नाम सुनते ही भारतीय फैंस को 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल की हार याद आ जाती है. ऐसे में फैंस यह भी जानना चाहते हैं कि इस मैदान पर भारत और न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड कैसा रहा है. आइए आंकड़ों के जरिए समझते हैं कि अहमदाबाद में किस टीम का पलड़ा ज्यादा भारी है.
अहमदाबाद में कैसा है भारत और न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड?
भारतीय क्रिकेट टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक कुल 10 मुकाबले खेले हैं. इनमें से भारत ने 7 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि 3 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम ने इस मैदान पर अब तक सिर्फ 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों ही मैचों में उसे हार मिली है.
| टीम | अहमदाबाद में खेले गए मैच | जीत | हार |
|---|---|---|---|
| भारत | 10 | 7 | 3 |
| न्यूजीलैंड | 2 | 0 | 2 |
इस टूर्नामेंट में अहमदाबाद में हो चुके हैं 6 मैच
टी20 विश्व कप 2026 के दौरान अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक कुल 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें से 3 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 2 मुकाबले दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम के नाम रहे हैं. वहीं एक मैच टाई भी रहा है.
| कुल मैच | पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती | दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती | टाई |
|---|---|---|---|
| 6 | 3 | 2 | 1 |
टी20 वर्ल्ड कप में भारत-न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 3 मुकाबले खेले गए हैं. खास बात यह है कि तीनों ही मैचों में न्यूजीलैंड ने जीत दर्ज की है. भारत को इन मुकाबलों में जीत नहीं मिल पाई है.
| वर्ष | स्थान | विजेता | जीत का अंतर |
|---|---|---|---|
| 2007 | जोहान्सबर्ग | न्यूजीलैंड | 10 रन |
| 2016 | दुबई | न्यूजीलैंड | 47 रन |
| 2021 | दुबई | न्यूजीलैंड | 8 विकेट |
IND vs NZ Head To Head रिकॉर्ड
अगर दोनों टीमों के बीच कुल टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी नजर आता है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक 30 टी20 मैच खेले गए हैं. इनमें भारत ने 18 मैच जीते हैं, जबकि न्यूजीलैंड ने 11 मुकाबले अपने नाम किए हैं. एक मैच टाई रहा है.
| कुल मैच | भारत की जीत | न्यूजीलैंड की जीत | टाई |
|---|---|---|---|
| 30 | 18 | 11 | 1 |
ऐसी हैं दोनों टीमें
भारतीय क्रिकेट टीम:
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर.
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम:
टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर (कप्तान), कोल मैककोन्ची, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी, जेम्स नीशम, काइल जैमीसन, डेवोन कॉनवे.
नोट: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.