India A vs Afghanistan A, 2nd ODI Match: दांबुला में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम, 22 गेंदों में ठोके 44 रन; अफगानिस्तान ए के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां

वैभव सूर्यवंशी ने प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर भारत ए को तेज शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए उपयोगी साझेदारी की और अफगानिस्तान ए के गेंदबाजों पर दबाव बनाया. हालांकि, बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे वैभव को इशाक रहीमी ने अब्दुल्लाह अहमदजई के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया.

वैभव सूर्यवंशी (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India A Cricket Team vs Afghanistan A Cricket Team, 2nd ODI Match Live Scorecard Update: इंडिया ए क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान ए क्रिकेट टीम के बीच ट्राई नेशन ए सीरीज 2026 का दूसरा मुकाबला आज यानी 11 जून को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला (Dambulla) के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम (Rangiri Dambulla International Stadium) में खेला जा रहा हैं. इंडिया ए ने अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका ए को 8 रन से हराकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की थी. अब तिलक वर्मा की अगुवाई वाली टीम लगातार दूसरी जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरी हैं. दूसरी तरफ अफगानिस्तान ए की टीम इस टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला खेल रही हैं. युवा खिलाड़ियों से सजी दोनों टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही हैं. यह भी पढ़ें: India A vs Afghanistan A, 2nd ODI Match Live Score Update: दांबुला में इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए के बीच खेला जा रहा हैं ट्राई सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

भारत ए और अफगानिस्तान ए के बीच दांबुला में खेले जा रहे ट्राई नेशन ए सीरीज 2026 के दूसरे मुकाबले में युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर आक्रामक अंदाज में नजर आए. हालांकि, अच्छी शुरुआत मिलने के बावजूद वह बड़ी पारी खेलने से चूक गए और 44 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

आईपीएल 2026 में अपने बल्ले से धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने अफगानिस्तान ए के खिलाफ भी तेज शुरुआत की. उन्होंने महज 22 गेंदों में 44 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 9 चौके निकले और उनका स्ट्राइक रेट 200.00 का रहा.

वैभव सूर्यवंशी ने प्रभसिमरन सिंह के साथ मिलकर भारत ए को तेज शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए उपयोगी साझेदारी की और अफगानिस्तान ए के गेंदबाजों पर दबाव बनाया. हालांकि, बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे वैभव को इशाक रहीमी ने अब्दुल्लाह अहमदजई के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेज दिया.

वैभव के आउट होने के समय भारत ए का स्कोर मजबूत स्थिति में था. उनके आउट होने के बाद रुतुराज गायकवाड़ और कप्तान तिलक वर्मा पर पारी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी आ गई. भारतीय टीम को उम्मीद होगी कि मध्यक्रम के बल्लेबाज इस शानदार शुरुआत का फायदा उठाकर बड़ा स्कोर खड़ा करें.

नोट: इंडिया ए क्रिकेट टीम बनाम अफगानिस्तान ए क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड