IND W vs SA W 2nd ODI 2025 Scorecard: टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 277 रनों का टारगेट, प्रतीका रावल ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी

भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच ट्राई सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला आज यानी 29 अप्रैल को कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया.

Smriti Mandhana, Pratika Rawal (Photo: BCCI Women)

India Women's National Cricket Team vs South Africa Women's National Cricket Team ODI 2025 Scorecard: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच ट्राई सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला आज यानी 29 अप्रैल को कोलंबो (Colombo) के आर प्रेमदासा स्टेडियम (R Premadasa Stadium) में खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 276 रन बनाई हैं. भारत की ओर से प्रतीका रावल ने सबसे ज्यादा रन बनाई. प्रतीका रावल ने 91 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली. यह प्रतीका रावल की वनडे में लगातार पांचवां अर्धशतक था. उन्होंने अपनी इस पारी में 7 चौका और एक छक्का लगाई. इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर 41 रन और जेमिमा रोड्रिग्स 41 रन का योगदान दी.

यह भी पढें: BAN vs ZIM 2nd Test 2025 Day 2 Scorecard: दूसरे दिन लंच ब्रेक तक बांग्लादेश का स्कोर बिना किसी नुकसान के 105 रन, शादमान इस्लाम ने जड़ा अर्धशतक

इस मैच में टीम इंडिया की शुरुआत फिर एक बार शानदार रही. पहले विकेट के लिए स्मृति मंधाना और प्रतीका रावल के बीच 83 रनों की साझेदारी हुई. हालांकि मंधाना अपने अर्धशतक से चूक गई और 54 गेंदों में 36 रन बनाकर एनेरी डर्कसेन का शिकार हो गई. लेकिन दूसरी ओर से प्रतीका रावल ने पारी को संभाला और हरलीन देओल के साथ के 50 रनों के ऊपर साझेदारी की. हरलीन देओल ने इस मैच में 29 रन की पारी खेली. जबकि रावल उनसे पहले 78 रन पर आउट हो गई.

वहीं साउथ अफ्रीका की ओर से नॉनकुलुलेको म्लाबा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाई. जबकि अयाबोंगा खाका, मासाबाता क्लास और नादिन डी क्लार्क को एक-एक विकेट मिला. फिलहाल साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 277 रनों की जरुरत है. जो की इतना आसान नहीं होगा. टीम इंडिया की गेंदबाजी यूनिट इस समय शानदार फॉर्म में है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Live Score Update: हैमिल्टन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 2nd T20I Match Prediction: पहले टी20 में जीत से शुरुआत करना चाहेगी न्यूजीलैंड महिला, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

NZ W vs SA W, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: दूसरे टी20 में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें हैमिल्टन की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\