IND-W vs PAK-W, ICC Women's T20 World Cup 2026 6th Match Live Toss And Scorecard: एजबेस्टन में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हमेशा से हाई-वोल्टेज रहा है. महिला क्रिकेट में भी दोनों टीमों के बीच कड़ी प्रतिद्वंद्विता देखने को मिलती है. हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस मुकाबले में मजबूत दावेदार मानी जा रही है. वहीं फातिमा सना की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम भारतीय टीम को कड़ी चुनौती देने का प्रयास करेगी.

भारत बनाम पाकिस्तान (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Women's National Cricket Team vs Pakistan Women's National Cricket Team, ICC Women's T20 World Cup 2026 6th Match Live Toss And Scorecard Update: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (IND-W vs PAK-W) के बीच आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का छठां मुकाबला आज यानी 14 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बर्मिंघम (Birmingham) के एजबेस्टन स्टेडियम (Edgbaston Stadium) में खेला जाएगा. भारतीय महिला टीम टूर्नामेंट में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत करना चाहेगी. वहीं पाकिस्तान महिला टीम भी अपने पहले मुकाबले में उलटफेर कर शानदार आगाज करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. भारतीय महिला टीम की अगुवाई हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) कर रही हैं. जबकि, पाकिस्तान महिला टीम की कमान फातिमा सना (Fatima Sana) के हाथों में है. इस रोमांचक मुकाबले में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. आज के मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं. यह भी पढ़ें: IND-W vs PAK-W, T20 World Cup 2026 Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत महिला बनाम पाकिस्तान महिला का मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

एजबेस्टन में भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND-W vs PAK-W Match Playing)

भारत महिला: स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, श्री चरणी, क्रांति गौड़.

पाकिस्तान महिला: मुनीबा अली (विकेटकीपर), गुल फिरोजा, आयशा जफर, साइरा जबीन, फातिमा सना (कप्तान), आलिया रियाज, रमीन शमीम, नशरा संधू, सादिया इकबाल, टूबा हसन, तास्मिया रुबाब.

भारत महिला क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (India Women Cricket Team vs Pakistan Women Cricket Team Match Scorecard)

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 के इस मुकाबले में भारत महिला और पाकिस्तान महिला टीमें आमने-सामने हैं. महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक 16 मुकाबले खेले गए हैं. जिसमें भारत महिला टीम ने 13 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान महिला टीम को 3 मुकाबलों में जीत मिली है. ऐसे में हेड टू हेड रिकॉर्ड में भारतीय महिला टीम का पलड़ा भारी नजर आता है.

भारत महिला टीम में हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रिगेज जैसी स्टार खिलाड़ी मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह और श्रेयंका पाटिल अहम भूमिका निभा सकती हैं. दूसरी तरफ पाकिस्तान महिला टीम में फातिमा सना, मुनीबा अली, आलिया रियाज और नशरा संधू जैसी खिलाड़ी मौजूद हैं, जो मैच का रुख बदल सकती हैं. गेंदबाजी में सादिया इकबाल और टूबा हसन टीम को मजबूती प्रदान कर सकती हैं.

एजबेस्टन की पिच इस मुकाबले में अहम भूमिका निभा सकती है. यहां नई गेंद से तेज गेंदबाजों को स्विंग और अतिरिक्त उछाल मिलने की संभावना है. बल्लेबाजों को शुरुआती ओवरों में संभलकर खेलना होगा, लेकिन सेट होने के बाद रन बनाना आसान हो सकता है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम परिस्थितियों को देखते हुए पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है.

नोट: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम पाकिस्तान महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now