IND-W vs BAN-W Dream11 Prediction, T20 World Cup 2026: भारत-बांग्लादेश मुकाबले में इन खिलाड़ियों पर लगाएं दांव, ऐसे बनाएं मजबूत फैंटेसी टीम

भारत और बांग्लादेश के बीच महिला टी20 विश्व कप का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है. भारतीय टीम सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए जीत दर्ज करना चाहेगी, जबकि बांग्लादेश अपनी जीत की लय बरकरार रखने की कोशिश करेगा. ऐसे में फैंटेसी क्रिकेट खेलने वालों के लिए सही खिलाड़ियों का चयन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है.

भारत महिला बनाम बांग्लादेश महिला (Photo Credit: X Formerly Twitter)

India Women's National Cricket Team vs Bangladesh Women's National Cricket Team, ICC Women's T20 World Cup 2026 Dream11 Prediction: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 22वां मुकाबला आज यानी 25 जून को खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला मैनचेस्टर (Manchester) के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम (Old Trafford Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा. हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली भारतीय टीम पिछले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से मिली हार के बाद वापसी करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. वहीं निगार सुल्ताना (Nigar Sultana) की अगुवाई वाली बांग्लादेश टीम पाकिस्तान के खिलाफ मिली जीत के बाद अपने आत्मविश्वास को बरकरार रखना चाहेगी. यह भी पढ़ें: India vs Ireland T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम आयरलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

भारत और बांग्लादेश के बीच महिला टी20 विश्व कप का यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है. भारतीय टीम सेमीफाइनल की दौड़ में बने रहने के लिए जीत दर्ज करना चाहेगी, जबकि बांग्लादेश अपनी जीत की लय बरकरार रखने की कोशिश करेगा. ऐसे में फैंटेसी क्रिकेट खेलने वालों के लिए सही खिलाड़ियों का चयन काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है.

भारत बनाम बांग्लादेश हेड टू हेड (IND-W vs BAN-W Head To Head)

महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दोनों टीमों के बीच अब तक 23 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान भारतीय टीम ने 20 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि बांग्लादेश की टीम को सिर्फ 3 मुकाबलों में सफलता मिली है. टी20 विश्व कप में दोनों टीमें अब तक 3 बार आमने-सामने आई हैं और तीनों मुकाबले भारत ने अपने नाम किए हैं. ऐसे में आंकड़ों के आधार पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आता है.

भारतीय टीम पिछले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार को भुलाकर वापसी करना चाहेगी. स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर से बड़ी पारी की उम्मीद होगी. वहीं गेंदबाजी में श्री चरणी और दीप्ति शर्मा अहम भूमिका निभा सकती हैं. दूसरी तरफ बांग्लादेश के लिए निगार सुल्ताना, रितु मोनी और शंजिदा अख्तर मेघला पर बड़ी जिम्मेदारी होगी.

भारत बनाम बांग्लादेश पिच रिपोर्ट (IND-W vs BAN-W Pitch Report)

ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम की पिच संतुलित मानी जाती है. शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को स्विंग और उछाल मिल सकती है, जबकि बाद में बल्लेबाज खुलकर रन बना सकते हैं. स्पिनरों को भी मध्य ओवरों में मदद मिलने की संभावना है. ऐसे में ऑलराउंडर और विकेट लेने वाले गेंदबाज फैंटेसी टीम के लिए बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं.

भारत बनाम बांग्लादेश ड्रीम11 टीम सुझाव (IND-W vs BAN-W Dream11 Team Prediction)

विकेटकीपर: ऋचा घोष, निगार सुल्ताना

बल्लेबाज: स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर, जेमिमा रोड्रिगेज

ऑलराउंडर: दीप्ति शर्मा, रितु मोनी

गेंदबाज: श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, शंजिदा अख्तर मेघला

कप्तान (Captain): स्मृति मंधाना

उपकप्तान (Vice Captain): श्री चरणी.

भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबले के लिए संभावित बेस्ट पिक्स (IND-W vs BAN-W Top Fantasy Picks)

स्मृति मंधाना शानदार फॉर्म में हैं और मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार रन बना रही हैं. श्री चरणी ने अब तक 3 मैचों में 10 विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की है. हरमनप्रीत कौर बड़े मैचों की खिलाड़ी हैं और बल्ले से मैच का रुख बदल सकती हैं. बांग्लादेश की ओर से निगार सुल्ताना और शंजिदा अख्तर मेघला अच्छे फैंटेसी विकल्प हो सकती हैं. दीप्ति शर्मा बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान देने की क्षमता रखती हैं.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (IND-W vs BAN-W Playing XI Prediction)

भारत: स्मृति मंधाना, शफाली वर्मा, यस्तिका भाटिया, जेमिमा रोड्रिगेज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, श्री चरणी और नंदनी शर्मा.

बांग्लादेश: जुआरिया फिरदौस, दिलारा अख्तर, शर्मिन अख्तर, निगार सुल्ताना (कप्तान/विकेटकीपर), सोभाना मोस्तारी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, नाहिदा अख्तर, राबेया खान, शंजिदा अख्तर मेघला और मारूफा अख्तर.

नोट: भारतीय महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश महिला राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

Share Now